Move to Jagran APP

Gold Futures Price: सोने की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, चांदी में भी भारी मंदी, जानिए क्या चल रहा है भाव

Gold Futures Price पांच अगस्त 2020 के सोने के वायदा भाव 2.92 फीसद या 1384 रुपये की गिरावट के साथ 46065 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Fri, 17 Apr 2020 12:41 PM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2020 01:14 PM (IST)
Gold Futures Price: सोने की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, चांदी में भी भारी मंदी, जानिए क्या चल रहा है भाव
Gold Futures Price: सोने की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, चांदी में भी भारी मंदी, जानिए क्या चल रहा है भाव

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। देश में सोने की वायदा कीमतों में लगातार दो दिनों से गिरावट देखी जा रही है। पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार दोपहर 2.87 फीसद या 1358 रुपये की गिरावट के साथ 45,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, एमसीएक्स पर शुक्रवार दोपहर पांच अगस्त 2020 के सोने के वायदा भाव 2.92 फीसद या 1384 रुपये की गिरावट के साथ 46,065 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पहले बुधवार को सोने की वायदा कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर थीं।

loksabha election banner

सोने के साथ ही वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार दोपहर एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी की वायदा कीमत 2.92 फीसद या 1294 रुपये की गिरावट के साथ 42,961 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, शुक्रवार दोपहर एमसीएक्स पर तीन जुलाई 2020 की चांदी की वायदा कीमत 3.01 फीसद या 1347 रुपये की गिरावट के साथ 43,444 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शुक्रवार को सोने के हाजिर भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर वैश्विक स्तर पर सोने का हाजिर भाव 0.78 फीसद या 13.45 डॉलर की गिरावट के साथ 1,704.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, सोने की वैश्विक वायदा कीमत की बात करें, तो यह कॉमेक्स पर शुक्रवार दोपहर 0.95 फीसद या 16.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1715.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। उधर वैश्विक स्तर पर चांदी का हाजिर भाव शुक्रवार दोपहर 1.43 फीसद या 0.22 डॉलर की गिरावट के साथ 15.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार दोपहर प्लेटिनम की हाजिर कीमत 1.40 फीसद या 11.05 डॉलर की गिरावट के साथ 778.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, वैश्विक स्तर पर पैलेडियम की हाजिर कीमत शुक्रवार दोपहर 2.12 फीसद या 45.94 डॉलर की बढ़त के साथ 2216.85 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। देशव्यापी लॉकडाउन के चलते इस शुक्रवार भी देश में हाजिर सोने के बाजार बंद रहेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.