सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Glenmark Life Sciences IPO: आज खुल रहा यह आईपीओ, पैसे लगाकर कमा सकते हैं मोटा मुनाफा

By NiteshEdited By:
Published: Tue, 27 Jul 2021 10:23 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 12:13 PM (IST)

कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड के बारे में जानकारी दे दी है। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर ...और पढ़ें

ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेस फार्मा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स Glenmark Pharmaceuticals की सब्सिडियरी है
ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेस फार्मा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स Glenmark Pharmaceuticals की सब्सिडियरी है

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Glenmark Life Sciences का IPO आज यानी 27 जुलाई मंगलवार को खुल रहा है। कंपनी के आईपीओ में 29 जुलाई तक निवेश कर सकते हैं। कंपनी 1,060 रुपये के नए शेयर IPO में जारी करेगी। हर शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये होगी। Offer For Sale के तहत कंपनी के प्रमोटर अपने 63 लाख शेयर बेचेंगे।

कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड के बारे में जानकारी दे दी है। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कंपनी को आईपीओ से 1,513.6 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। इस IPO में निवेश करने के लिए कम से कम 20 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। प्राइस बैंड के निचले स्तर पर कम से कम 13,900 रुपये का निवेश जरूरी है। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कम से कम 14,400 रुपये का निवेश करना होगा। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों ही स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे।

ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेस फार्मा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स Glenmark Pharmaceuticals की सब्सिडियरी है। कंपनी की ओर से 50 फीसद शेयर योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए रिजर्व रखा गया है। 15 फीसद शेयर गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व हैं। बाकी के 35 फीसद शेयर रिटेल निवेशकों के लिए रखा गया है।

कंपनी ने इस साल अप्रैल में सेबी को आईपीओ के लिए आवेदन भेजा था। कंपनी पहले आईपीओ से 1,600 करोड़ रुपये जुटाना चाहती थी। लेकिन, अब उसने आईपीओ का आकार घटा दिया है।

आज यानी 27 जुलाई मंगलवार को ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेस लिमिटेड कैटेगरी-1 की मर्चेंट बैंकर कंपनी है, जिसका आईपीओ खुल रहा है। यह आईपीओ 30 जुलाई को बंद होगा। उधर, वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनी Rolex Rings Ltd का IPO 28 जुलाई (बुधवार) को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस पब्लिक ऑफर में पैसे लगाने की आखिरी तारीख 30 जुलाई है। Rolex Rings के इस IPO के तहत 56 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी किए जाएंगे।