DA Hike News: इन सरकारी कर्मचारियों के लिए आ गई गुड न्यूज, डीए बढ़कर हुआ 60%; अगले महीने से बढ़कर आएगी सैलरी?
DA Hike News: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के लिए महंगाई भत्ते (DA) बढ़कर 60% हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होगी।
-1778573487515_m.webp)
ग्रामीण डॉक सेवकों का डीए बढ़ा
HighLights
GDS का महंगाई भत्ता 2% बढ़कर 60% हुआ।
यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2026 से लागू होगी।
कर्मचारियों को 5 महीने का एरियर भी मिलेगा।
नई दिल्ली।DA Hike News: पेट्रोल-डीजल और सोने-चांदी की खबरों के बीच सरकारी कर्मचारियों के लिए एक गुड न्यूज आई है। हालांकि, यह गुड न्यूज ग्रामीण डॉक सेवकों के लिए हैं। डाक विभाग ने 1 जनवरी, 2026 से ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। डीए को 2 फीसदी बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया गया है।
डाक विभाग द्वारा 10 मई, 2026 को जारी एक आदेश के अनुसार, GDS कर्मचारियों को अब उनके मूल 'टाइम रिलेटेड कंटिन्यूटी अलाउंस' (TRCA) का 60% DA के रूप में मिलेगा। यह बढ़ोतरी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई की भरपाई हेतु DA और DR में 2% की वृद्धि करने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय के बाद हुई है।
1 जनवरी 2026 से मिलेग बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
डाक विभाग ने एक आदेश में कहा- ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भी 1 जनवरी, 2026 से बेसिक TRCA पर महंगाई भत्ता (DA) पाने के हकदार हो गए हैं, उसी दर पर जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर लागू होती है। इसलिए, यह फैसला लिया गया है कि ग्रामीण डाक सेवकों को दिया जाने वाला DA उसी दर पर होगा जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिया जाता है, यानी 1 जनवरी, 2026 से 60% मिलेगा।"
यानी जनवरी से मई तक का एरियर भी मिलेगा। सीधे 5 महीने का एरियर कर्मचारियों के खाते में आएगे। हालांकि, एरियर कब आएगा। इसकी जानकारी नहीं दी गई।
कितनी बढ जाएगी सैलरी?
DA की संशोधित दर से GDS कर्मचारियों की 'टेक-होम पे' (हाथ में आने वाली सैलरी) में काफी बढ़ोतरी होगी। उदाहरण के लिए, ₹20,000 का मूल वेतन पाने वाले GDS कर्मचारी को DA के रूप में ₹12,000 मिलेंगे, जिससे उसकी कुल मासिक आय ₹32,000 हो जाएगी।
वहीं, ₹25,000 का मूल वेतन पाने वाले कर्मचारी की कुल आय ₹40,000 होगी। यह भत्ता प्रतिशत के आधार पर दिया जाता है, जिसका मतलब है कि मूल वेतन जितना ज्यादा होगा, सैलरी में होने वाली कुल बढ़ोतरी भी उतनी ही ज्यादा होगी।
