सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौजूदा वित्त वर्ष में GDP ग्रोथ रेट के 4.9 फीसद रहने का अनुमान: NCAER

By Pawan JayaswalEdited By:
Published: Fri, 21 Feb 2020 07:26 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 10:00 AM (IST)

मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ग्रोथ रेट 4.9 फीसद रह सकती है और चौथी तिमाही में इसके 5.1 फीसद पर पहुंचने का अनुमान है।

मौजूदा वित्त वर्ष में GDP ग्रोथ रेट के 4.9 फीसद रहने का अनुमान: NCAER
मौजूदा वित्त वर्ष में GDP ग्रोथ रेट के 4.9 फीसद रहने का अनुमान: NCAER

नई दिल्ली, पीटीआइ। मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की GDP ग्रोथ के 4.9 फीसद रहने का अनुमान है। यह अनुमान शुक्रवार को नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लायड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) ने बताया है। एनसीएईआर ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में ग्रोथ रेट बढ़कर 5.6 फीसद पर पहुंच सकती है। एनसीएईआर ने शुक्रवार को जारी अर्थव्यवस्था की तिमाही समीक्षा में कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ग्रोथ रेट 4.9 फीसद रह सकती है और चौथी तिमाही में इसके 5.1 फीसद पर पहुंचने का अनुमान है।

गौरतलब है कि केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान ग्रोथ रेट 5 फीसद रहने का अनुमान बताया है। वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक ने भी मौजूदा वित्त वर्ष में ग्रोथ रेट का अनुमान पांच फीसद ही बताया है। एनसीएईआर की रिपोर्ट में कहा गया कि अच्छे मानसून से देश के प्रमुख जल स्रोत अच्छे-खासे भरे है, जिससे कृषि क्षेत्र में अच्छी संभावनाएं हैं। बता दें कि इस साल कृषि उत्पादन के पिछले साल की तुलना में बेहतर रहने का अनुमान हैं।

संस्थान की रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले महीनों में खाद्य पदार्थों की कीमतें गिर सकती हैं। रिपोर्ट में साथ ही यह भी कहा गया है कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी आने के बाद भी खुदरा और थोक दोनों मुद्रास्फीति में बढ़ोत्तरी जारी रह सकती है।

संस्थान के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र में सुस्ती बनी रह सकती है। वहीं, सर्विस सेक्टर में सुधार के संकेत हैं। पर्यटकों की आवक, विमान यात्रियों के आवागमन और सर्विस सेक्टर के व्यापार में मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बढ़िया प्रदर्शन रहा है। संस्थान ने यह भी कहा कि आरबीआई द्वारा प्रमुख ब्याज दरों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक काफी धीमी गति से पहुंच रहा है।