देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा, 513.25 अरब डॉलर हुआ आंकड़ा
5 जून को खत्म हफ्ते में पहली बार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 500 अरब डॉलर के स्तर से ऊपर चला गया था। उस समय यह 8.22 अरब डॉलर की जोरदार वृद्धि के साथ 501.70 अरब डॉलर पहुंच गया था।
नई दिल्ली, पीटीआइ। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 6.47 अरब डॉलर बढ़कर 513.25 अरब डॉलर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले जून 26 को खत्म हुए हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.27 अरब डॉलर बढ़कर 506.84 अरब डॉलर रहा था।
5 जून को खत्म हफ्ते में पहली बार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 500 अरब डॉलर के स्तर से ऊपर चला गया था। उस समय यह 8.22 अरब डॉलर की जोरदार वृद्धि के साथ 501.70 अरब डॉलर पहुंच गया था। 3 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा एस्सेट्स (एफसीए) में वृद्धि के कारण भंडार बढ़ गया।
आंकड़ों के अनुसार एफसीए 5.66 अरब डॉलर से बढ़कर 473.26 अरब डॉलर तक पहुंच गया। डॉलर के संदर्भ में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में गैर-अमेरिकी इकाइयों की यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों की अभिमूल्यन या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल है।
आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन सप्ताह में सोने का भंडार 495 मिलियन डॉलर था। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ विशेष आहरण अधिकार 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 1.45 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया।