Move to Jagran APP

Forbes India Billionaires List 2020: RIL के मुकेश अंबानी सबसे अमीर व्‍यक्ति, Byju सबसे कम उम्र के अरबपति

Forbes India Billionaires List 2020 RIL के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 36.8 अरब डॉलर की संपत्ती के साथ देश के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Thu, 07 May 2020 05:21 PM (IST)Updated: Thu, 07 May 2020 09:24 PM (IST)
Forbes India Billionaires List 2020: RIL के मुकेश अंबानी सबसे अमीर व्‍यक्ति, Byju सबसे कम उम्र के अरबपति
Forbes India Billionaires List 2020: RIL के मुकेश अंबानी सबसे अमीर व्‍यक्ति, Byju सबसे कम उम्र के अरबपति

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने भारत के टॉप अरबपतियों की सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण दुनिया भर के बड़े कारोबारियों के साथ ही भारत के प्रमुख कारोबारियों की संपत्ति में भी नुकसान हुआ है। जहां एक तरह उनके उद्योग पहले से ही सुस्त अर्थव्यवस्था से जूझ रहे थे, तो अब लॉकडाउन से मांग में भी अभूतपूर्व गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी इस सूची में टॉप पर बने हुए हैं। वे भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के साथ ही एशिया के भी सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

loksabha election banner

घट गए भारत में अरबपति

भारतीय अरबपतियों की कुल संख्या पिछले साल के 106 के मुकाबले घटकर 102 रह गई है। साथ ही इनकी सामुहिक संपत्ति 23 फीसद घटकर 313 अरब डॉलर रह गई है। सामूहिक संपत्ति में इस गिरावट के करीब पांचवें हिस्से के लिये टेक टायकून अजीम प्रेमजी की उदारता को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, जिन्होंने अपने हिस्से की एक बड़ी राशि विप्रो में दान कर दी। वहीं, रिटेलिंग टायकून और डी-मार्ट सुपरमार्केट चेन के मालिक राधाकिशन दामनी संपत्ती में गिरावट के इस दौर से अछूते रहे हैं। उनकी संपत्ती बढ़कर 13.8 बिलियन डॉलर हो गई है। संपत्ती में इस उछाल से वे भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

मुकेश अंबानी की संपत्ति में 13.2 अरब डॉलर की गिरावट

तेल और गैस कारोबार से लेकर टेलिकॉम सेक्टर तक में अपना प्रभुत्व जमा चुके RIL के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 36.8 अरब डॉलर की संपत्ती के साथ देश के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। हालांकि, उनकी संपत्ति में एक साल पहले की तुलना में 13.2 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अंबानी ने आरआईएल को मार्च 2021 तक कर्जमुक्त करने का वादा किया था। हालांकि, कंपनी दिसंबर 2020 तक ही कर्जमुक्त होती दिख रही है। रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म में हाल ही में फेसबुक और सिल्वर लेक ने निवेश किया है। वहीं, कंपनी के रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल्स व्यवसाय में सऊदी अरामको के साथ भी सौदा प्रस्तावित है।

बायजू सबसे कम उम्र के अरबपति

वहीं, देश के अरबपतियों में कुछ नए चेहरे भी सामने आए हैं। इनमें सब कम उम्र के 39 वर्षीय बायजू रविंद्रन भी हैं। ये ऑनलाइन एजुकेशन ऐप बायजू का संचालन करते हैं। बाजयू के जनवरी में हुए अंतिम फंडिंग राउंड में कंपनी की वैल्यू 8 अरब डॉलर थी। कंपनी के निवेशकों में मार्क जुकरबर्ग और चीन की टेनसेंट भी शामिल है। बायजू एप के अब तक 4.20 करोड़ डाउनलोड हो चुके हैं। फोर्ब्स ने रविंद्रन की संपत्ति 1.8 अरब डॉलर बताई है।

सूची में ये नाम भी हैं शामिल

फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार, देश के टॉप-10 अरबपतियों में तीसरे नंबर पर हैं, शिव नडार। उनकी कुल संपत्ति 11.9 अरब डॉलर की है। उनका सॉफ्टवेयर सर्विस का कारोबार है। चौथे नंबर पर हैं, उदय कोटक। कोटक की संपत्ति 10.4 अरब डॉलर की है। उनका बैंकिंग का कारोबार है। सूची में पांचवें नंबर पर गौतम अडानी हैं। उनकी कुल संपत्ति 8.9 अरब डॉलर है। उनका कमोडिटी और पोर्ट्स का कारोबार है। सूची में छठे नंबर पर सुनील मित्तल हैं। उका टेलिकॉम का कारोबार है और कुल संपत्ति 8.8 अरब डॉलर है। सूची में सातवें नंबर पर हैं, सायरस पूनावाला। उनका वैक्सीन का कारोबार है और कुल संपत्ति 8.2 अरब डॉलर की है।

फोर्ब्स की सूची में आठवें नंबर पर कुमार बिरला का नाम है। उनका कमोडिटी का व्यवसाय है और कुल संपत्ति 7.6 अरब डॉलर की है। नौवें नंबर पर लक्ष्मी मित्तल का नाम है। उनका स्टील का कारोबार है और कुल संपत्ति 7.4 अरब डॉलर है। फोर्ब्स की सूची में दसवां नाम अजीम प्रेमजी का है। उनका सॉफ्टवेयर सर्विस का कारोबार है और कुल संपत्ति 6.1 अरब डॉलर की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.