सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में खुलेगी महिला बैंक की पहली शाखा

By Edited By:
Published: Thu, 08 Aug 2013 09:56 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। महिला बैंक की पहली शाखा नवंबर में राजधानी दिल्ली में खोली जाएगी। गुरुवार को कैबिनेट ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। महिला बैंक की पहली शाखा नवंबर में राजधानी दिल्ली में खोली जाएगी। गुरुवार को कैबिनेट ने महिला बैंक खोलने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी। माना जा रहा है कि सरकार अब इस प्रस्ताव पर संसद की भी मंजूरी लेगी। महिला बैंक का पूंजी आधार एक हजार करोड़ रुपये का होगा। इसके लिए पहली अनुपूरक मांग में संसद से आवश्यक मंजूरी ली जाएगी।

वित्त राज्य मंत्री नमो नारायण मीणा ने दो दिन पहले ही राज्यसभा में बताया था कि महिला बैंक के विस्तार के रास्ते में पैसे की अड़चन नहीं आने दी जाएगी। इसका नाम भारतीय महिला बैंक होगा। शुरुआत में इसकी छह शाखाएं खोली जाएंगी। इसे देश के छह हिस्सों में खोला जाना है। बताते चलें कि भारतीय महिला बैंक की स्थापना की घोषणा वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आम बजट 2013-14 में किया था।

यह देश में अपनी तरह का पहला बैंक होगा जो सिर्फ महिला ग्राहकों को सेवाएं देगा। इसका उद्देश्य महिलाओं को तरह-तरह की वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना है। मसलन, महिला उद्यमियों को सस्ती दर व आसान शर्तो पर कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा। महिलाओं में बचत को बढ़ावा देने के लिए बैंक की तरफ से विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा।