सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Eshram Portal Updates: श्रमिकों को रोजगार मिलना हुआ और भी आसान, ईश्रम पोर्टल पर जुड़े नए फीचर्स

By Sonali SinghEdited By: Sonali Singh
Published: Mon, 24 Apr 2023 06:47 PM (GMT+05:30)

Eshram Portal New Feature and Update श्रमिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए ईश्रम पोर्टल में कुछ खास ...और पढ़ें

Eshram Portal New Feature Update, Union Minister for Labour and Employment Bhupender Yadav launched
Eshram Portal New Feature Update, Union Minister for Labour and Employment Bhupender Yadav launched

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। असंगठित श्रमिकों के आवश्यक डेटा के नामांकन, पंजीकरण, संग्रह और पहचान के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले ईश्रम पोर्टल (eShram portal) में अब नई सुविधाएं मिलेंगी। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को मंत्रालय के सचिव अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ईश्रम पोर्टल में नई सुविधाओं की शुरुआत की।

उन्होंने बताया कि ईश्रम पोर्टल में जोड़े गए नए फीचर पोर्टल की उपयोगिता को बढ़ाएंगे और असंगठित श्रमिकों के लिए पंजीकरण को आसान बनाएंगे।

मंत्री ने ट्वीट कर कहा है, "हमारे Shram Jeevis की आसानी के लिए ई-श्रम का अधिक यूजर्स फ्रेंडली वर्जन को लॉन्च किया गया है। नए वर्जन में एक डेटा शेयरिंग पोर्टल और एक डेटा एनालिटिक्स पोर्टल भी होगा। यह विकास पीएम श्री @narendramodi जी के हमारे कल्याण के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगा।"

नई सुविधाओं की हुई है एंट्री

ई-श्रम पोर्टल में प्रवासी श्रमिकों के परिवार के विवरण दर्ज करने की सुविधा जोड़ी गई है। यह सुविधा परिवार के साथ पलायन करने वाले प्रवासी श्रमिकों को बाल शिक्षा और महिला केंद्रित योजनाएं प्रदान करने में मदद कर सकती है। साथ ही, इसमें डेटा शेयरिंग पोर्टल और एक डेटा एनालिटिक्स पोर्टल भी होगा।

डेटा शेयरिंग पोर्टल ई-श्रम पर रजिस्टर्ड असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा/कल्याण योजनाओं के लक्षित कामों के लिए सुरक्षित तरीके से संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ ई-श्रम लाभार्थियों के डेटा को साझा करने की अनुमति देगा। इस तरह ई-श्रम में रजिस्टर्ड कर्मचारी अब ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से रोजगार के अवसर, स्किलिंग, अप्रेंटिसशिप, पेंशन योजना, डिजिटल स्किलिंग और राज्यों की योजनाओं से जुड़ सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि मंत्रालय ने ई-श्रम पोर्टल में रजिस्टर्ड श्रमिकों, जिन्हें अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला है, की पहचान करने के लिए ई-श्रम डेटा के साथ विभिन्न योजनाओं के डेटा की मैपिंग शुरू कर दी है। यह डेटा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ भी साझा किया जा रहा है, जिसके आधार पर राज्य या केंद्र शासित प्रदेश उन असंगठित श्रमिकों की पहचान कर सकते हैं और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सकता है।

2021 में लॉन्च हुआ था पोर्टल

मंत्रालय ने असंगठित श्रमिकों का एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए 26 अगस्त, 2021 को ईश्रम पोर्टल लॉन्च किया था। इस पोर्टल में 21 अप्रैल, 2023 तक, 28.87 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों ने ईश्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।