सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Emirates ने शुरू की दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट, जानें क्या है रूट

By Sajan ChauhanEdited By:
Published: Mon, 01 Jul 2019 04:59 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 08:38 AM (IST)

UAE बेस्ड अमीरात एयरलाइन ने दुबई और मस्कट के बीच दुनिया की सबसे छोटी A380 फ्लाइट को सोमवार को शुरू किया है।

Emirates ने शुरू की दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट, जानें क्या है रूट
Emirates ने शुरू की दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट, जानें क्या है रूट

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। UAE की जानी-मानी अमीरात एयरलाइन ने दुबई और मस्कट के बीच दुनिया की सबसे छोटी A380 फ्लाइट को सोमवार को शुरू किया। सोमवार को एयरलाइन ने ट्वीट में कहा कि दुबई और मस्कट के बीच एवरेज उड़ान का समय 40 मिनट है जो कि 42 लोगों की टीम के जरिए Airbus A380 को साफ करने के लिए तय से सिर्फ 5 मिनट ही ज्यादा है। एक एयरबस ए380 की 500 किमी की वायरिंग दुबई और मस्कट के बीच 340 किमी की दूरी से ज्यादा लंबी है।

ये भी पढ़ें: SBI के बैंक मित्र बनकर हर महीने कमा सकते हैं मोटी रकम, जानें क्या करना होगा

अमीरात के कमर्शियल ऑपरेशंस सेंटर के डिविजनल सीनियर वाइस प्रेसीडेंट शेख माजिद अल मुआला ने कहा कि मस्कट में ए380 सर्विस की शुरुआत से हमारे ग्राहकों को हमारी इंडस्ट्री के लीडिंग प्रोडक्ट में बैठने का मौका मिलेगा। ग्राहक अपनी पसंद और यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, फ्लाइट में यात्रा की प्लानिंग करेंगे।

अमीरात के लिए ओमान एक बेहद अहम डेस्टिनेंशन है। एयरलाइन अपने ग्राहकों को बेस्ट सर्विस देते रहने के लिए मार्केट में अपने परिचालन को बढ़ाने के लिए नए कदम उठाती रहेगी।

ये भी पढ़ें: मुन्नार घूमने का है प्लान तो IRCTC का ये रेल टूर पैकेज रहेगा बेस्ट

इस नई फ्लाइट की शुरुआत से अमीरात के खुद के ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इससे पहले अमीरात की दुबई और दोहा के बीच दुनिया की सबसे छोटी ए 380 फ्लाइट सर्विस चलती थी। जो कि यूएई और कतर के बीच जारी डिप्लोमैटिक रो के कारण 2017 में दोहा के लिए सभी फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया गया था।