सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

247 करोड़ रेवेन्यू, कितना रहा मुनाफा, एलन मस्क की Tesla India ने पेश किए नतीजे; जानिए भारत में कितनी कारें बेचीं?

Published: Mon, 26 Oct 2026 11:49 AM (IST)

एलन मस्क की टेस्ला इंडिया ने वित्त वर्ष 2026 के शानदार नतीजे पेश किए हैं, जिसमें कंपनी ने ₹247.31 करोड़ का राजस्व और ₹5.16 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. टेस्ला इंडिया का FY26 राजस्व ₹247.31 करोड़, लाभ ₹5.16 करोड़।

  2. 'मॉडल Y' की बिक्री से कंपनी के राजस्व में 12 गुना वृद्धि।

  3. भारत में टेस्ला ने FY26 में 346 वाहन पंजीकृत किए।

नई दिल्ली। अमेरिका के अरबपति कारोबारी और टेस्ला, स्टारलिंक व X के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी टेस्ला इंडिया (Tesla India) मोटर्स एंड एनर्जी ने वित्त वर्ष 2026 (FY26) के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी ने इस फाइनेशियल ईयर में कंपनी ने 247.31 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 5.16 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। यह कंपनी का पहला ऐसा वित्त वर्ष है, जिसमें उसने भारत में 'मॉडल Y' की बिक्री की और अपने घरेलू कामकाज का विस्तार किया।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला की रेगुलेटरी फाइलिंग से पता चलता है कि FY25 में 20.83 करोड़ रुपये के मुकाबले, इसके ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू लगभग 12 गुना बढ़ गया है। वहीं, नेट प्रॉफिट भी 55.49 लाख रुपये से बढ़कर काफी अधिक हो गया है। पिछले साल का पूरा रेवेन्यू सिर्फ सर्विसेज से आया था, जबकि FY26 पहला ऐसा साल है जब कंपनी के कुल टर्नओवर में गाड़ियों की बिक्री का भी योगदान रहा है।

जुलाई 2025 में खोला था पहला शोरूम

जुलाई 2025 में मुंबई में अपना पहला शोरूम खोलने के बाद, टेस्ला ने भारत में अपने 'मॉडल Y' की बिक्री शुरू कर दी। कंपनी की फाइलिंग से पता चलता है कि वाहनों की बिक्री से 214.69 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जो कुल रेवेन्यू का लगभग 87 प्रतिशत है। वहीं, सेवाओं से 32.40 करोड़ रुपये का योगदान मिला।

'वाहन' डेटा के अनुसार, सितंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच भारत में टेस्ला के 346 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। वित्त वर्ष 2027 की अप्रैल-सितंबर अवधि में यह संख्या बढ़कर 650 हो गई, जो महज 6 महीनों में ही पिछले वित्तीय वर्ष के कुल आंकड़ों को पार कर गई। औसत मासिक पंजीकरण लगभग 49 से बढ़कर 108 हो गए हैं, जो शुरुआती लॉन्च के बाद वॉल्यूम में बढ़ोतरी को दर्शाते हैं।

ये भी पढ़ें - ड्रैगन को करारा झटका: बांग्लादेश ने चीन के समुद्री मंसूबों पर फेरा पानी! ढाका ने डेनमार्क और जापान पर जताया भरोसा

टेस्ला ने FY26 के दौरान अपनी भारतीय कंपनी में 86 करोड़ रुपये का निवेश किया। इसमें टेस्ला इंटरनेशनल BV ने 85.91 करोड़ रुपये का योगदान दिया, जबकि बाकी 8.6 लाख रुपये टेस्ला मोटर्स नीदरलैंड्स B.V. से आए। FY26 में प्रॉपर्टी, प्लांट और इक्विपमेंट तथा कैपिटल वर्क-इन-प्रोग्रेस पर नकद खर्च 62.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि एक साल पहले यह 1.16 करोड़ रुपये था।