Whatsapp पर कैसे डाउनलोड करें Aadhaar Card, क्या है तरीका; देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
आज हम जानेंगे कि व्हाट्सएप के माध्यम से आधार कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। आपको आर्टिकल में बताए गए ...और पढ़ें

नई दिल्ली। आधार कार्ड हमारी पहचान से जुड़ चुका है। इसके बिना कोई भी काम पूरा होना संभव नहीं है। अगर आपको आधार कार्ड कहीं अर्जेंट भेजना है और पहले किया गया डाउनलोड पीडीएफ मिल नहीं रहा तो ये आर्टिकल आपके लिए है।
आज हम जानेंगे कि आप व्हाट्सएप पर आधार कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। ये तरीका जानने के बाद आपको आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर नहीं जाना पड़ेगा। आधार कार्ड पीडीएफ आपको व्हाट्सएप पर ही मिल जाएगा। आइए इसका तरीका भी जान लेते हैं।
कैसे करें डाउनलोड?
स्टेप 1- सबसे पहले 9013151515 नंबर को अपने फोन पर My Gov Helpdesk के नाम से सेव कर लें। ताकि ये आपको आसानी से मिल जाए।
स्टेप 2- अब इस नंबर पर Whatsapp के जरिए नमस्ते या Hi लिखकर भेजें।
स्टेप 3- फिर आपको Digi Locker का ऑप्शन चुनना होगा।
स्टेप 4- फिर Digi Locker अकाउंट कंफर्म करें, अगर नहीं है, तो पहले इसे बना लें।
स्टेप 5- इसके बाद आपको 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा।
स्टेप 6- फिर मोबाइल नंबर पर मिलने वाले ओटीपी को व्हाट्सअप चेट पर भेजें।
स्टेप 7- ओटीपी वेरीफाई होने के बाद आपके सामने डिजी लॉकर में मौजूद डॉक्यूमेंट लिस्ट आएगी। इनमें से आधार कार्ड का चयन करें।
स्टेप 8- इसके बाद आपको व्हाट्सअप पर आधार पीडीएफ फॉर्म पर मिल जाएगा।
DigiLocker में अकाउंट कैसे बनाएं?
डिजीलॉकर में अकाउंट बनाने के लिए आपको डिजीलॉकर वेबसाइट या ऐप पर जाना होगा।
अब साइन-अप के लिए आपको मोबाइल नंबर पर जाना होगा।
अब आपके फोन पर ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करें।
इसके बाद अपने अकाउंट के नाम और पासवर्ड चुनें।
अब डिजीलॉकर के साथ आधार लिंक करें। इसके लिए आपको यहां आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। आपके मोबाइल नंबर जो ओटीपी आएगा वेरिफिकेशन के लिए इसे भी दर्ज करें।
अब आप अपने डॉक्यूमेंट्स को एक्सेस कर सकते हैं। इसके साथ ही और डॉक्यूमेंट भी लिंक कर सकते हैं।
