सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Donald Trump Net Worth: गोल्फ कोर्स, रियल एस्टेट, मीडिया बिजनेस... आखिर कितने रईस हैं ट्रंप?

Published: Mon, 20 Jan 2025 03:04 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2025 05:00 PM (IST)

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) आज यानी 20 जनवरी को दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उनकी सत्ता ...और पढ़ें

Donald Trump के पास कई लग्जरी प्रॉपर्टीज हैं।
Donald Trump के पास कई लग्जरी प्रॉपर्टीज हैं।

HighLights

  1. ट्रंप का बिजनेस रियल एस्टेट से लेकर मीडिया टेक्नोलॉजी तक फैला है।
  2. ट्रंप के पास कई आलीशान घर हैं, उन्होंने भारत में भी निवेश कर रखा है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं। पहले कार्यकाल के बाद हुए चुनाव में हारने के बाद ट्रंप की सत्ता में वापसी किसी करिश्मे से कम नहीं है। ट्रंप चुनावी मैदान में उतरने से पहले बड़े कारोबारी थे। उनका बिजनेस रियल एस्टेट से लेकर मीडिया टेक्नोलॉजी तक फैला हुआ है। आइए जानते हैं कि ट्रंप के पास कुल कितनी संपत्ति (Donald Trump Net Worth) है।

डोनाल्ड ट्रंप के पास कितनी दौलत

डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 में पहली बार राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का घोषणा की थी। उस वक्त ट्रंप की संपत्ति 4.5 अरब डॉलर थी। हालांकि, राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप की दौलत घट गई थी। यह 2020 में 4.5 अरब डॉलर से घटकर 2.1 अरब डॉलर पर आई। हालांकि, राष्ट्रपति पद का कार्यकाल खत्म होने के बाद ट्रंप की संपत्ति में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ट्रंप की नेटवर्थ 2022 में 3 और नवंबर 2024 तक 7 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, नवंबर 2024 में ट्रंप की नेटवर्थ 7.7 अरब डॉलर थी। इसका मतलब है कि करीब 64,855 करोड़ रुपये।

ट्रंप के प्रमुख बिजनेस क्या हैं?

डोनाल्ड ट्रंप की नेटवर्थ (Donald Trump Net worth) में सबसे बड़ा हिस्सा ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप का है। उनके पास कई गोल्फ क्लब, रिसॉर्ट्स और बंगले भी हैं। ट्रंप को रियल एस्टेट कारोबार विरासत में मिला है। उनके पिता फ्रेड ट्रंप न्यूयॉर्क के सबसे सफल रियल एस्टेट कारोबारियों में गिने जाते थे।

डोनाल्ड ट्रंप ने 1971 में अपने पिता का बिजनेस संभाला और उसे तेजी से आगे बढ़ाया। उन्होंने तमाम लग्जरी बिल्डिंग बनवाईं। इनमें ट्रंप पैलेस, ट्रंप वर्ल्ड टावर, ट्रंप इंटरनेशल होटल एंड रिसॉर्ट शामिल हैं।

ट्रंप का भारत में निवेश कितना है?

डोनाल्ड ट्रंप के भारत में भी कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। यहां दो ट्रंप टावर तैयार हो चुके हैं। एक पुणे और दूसरा मुंबई में। वहीं, गुरुग्राम और कोलकाता में दो नए ट्रंप टावर बन रहे हैं। अभी भारत में कम से कम चार और ट्रंप टावर बनाने का प्लान है। इससे भारत ट्रंप ब्रांड के लिए सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजार में से एक बन जाएगा।

ट्रंप के पास है महल जैसा मेंशन

Donald Trump के पास कई लग्जरी प्रॉपर्टीज हैं। वह 1 करोड़ डॉलर कीमत के खूबसूरत मेंशन के मालिक हैं। वह पहले कार्यकाल के बाद हुए चुनाव में हार गए थे। तब वह व्हाइट हाउस को छोड़ने के बाद इसी मेंशन में रहते हैं। यह मेंशन 1927 में बना था। इसे ट्रंप ने 1985 में खरीदा था।

यह मेंशन 20 एकड़ के दायरे में फैला है। इसमें 58 बेडरूम, 33 बाथरूम, 12 फायरप्लेस, एक स्पा, स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट और गोल्फ कोर्स है। ट्रंप के पास न्यूयॉर्क, मैनहट्टन समेत सेंट मार्टिन, वर्जीनिया में भी आलीशान घर हैं।

गोल्फ-लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं ट्रंप

19 गोल्फ कोर्स के मालिक डोनाल्ड ट्रंप Golf खेलने के काफी शौकीन हैं। उनके पास एयरक्राफ्ट और लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन भी है। ट्रंप के पास 5 एयरक्राफ्ट हैं। वहीं, अगर उनके कार कलेक्शन की बात करें, तो इसमें रॉल्स रॉयल सिल्वर क्लाउड से लेकर मर्सिडिज बेंज जैसी सैकड़ों लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: EPFO के नियमों में बड़ा बदलाव: अब खुद ऑनलाइन कर सकेंगे ये जरूरी, खत्म होगी कंपनियों पर निर्भरता