सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dollar vs Rupee Price Today: डॉलर के मुकाबले रुपये में सपाट कारोबार, 82.03 पर हुआ बंद

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Tue, 18 Jul 2023 04:44 PM (IST)

Dollar vs Rupee Price Today डॉलर के मुकाबले रुपये में आज पूरे दिन सीमित दायरे में कारोबार हुआ। डॉलर के ...और पढ़ें

डॉलर के मुकाबले रुपया सपाट बंद हुआ।
डॉलर के मुकाबले रुपया सपाट बंद हुआ।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Dollar vs Rupee Close Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को सपाट बंद हुआ है। आज पूरे कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपये में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। रुपये को समर्थन आज कमजोर डॉलर और भारतीय शेयर बाजार में लगातार मिल रही तेजी से मिला। हालांकि, कच्चे तेल की तेजी ने इस गिरावट को सीमित कर दिया।

फॉरेक्स ट्रेडर्स की ओर से कहा गया कि अमेरिका और यूके में इस हफ्ते आने वाले महंगाई के डाटा के कारण अभी बाजार भागीदार सतर्क बने हुए हैं।

रुपये में कैसा रहा कारोबार?

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपया 82.01 पर खुला था और 82.03 के स्तर पर बंद हुआ है। पिछले स्तर के मुकाबले डॉलर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सत्र के दौरान, घरेलू मुद्रा में 81.97 का उच्चतम स्तर और 82.07 का न्यूनतम स्तर देखा गया। सोमवार के सत्र में रुपया 82.03 के स्तर पर बंद हुआ था।

बीएनपी पारिबास में रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी ने कहा, "हमें उम्मीद है कि घरेलू बाजारों में मजबूती और कमजोर डॉलर के कारण रुपया थोड़ा सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। इससे एफआईआई का भी साथ मिल सकता है।"

अमेरिका मुद्रा की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 99.77 अंक पर था। डॉलर इंडेक्स दुनिया की छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी करेंसी की स्थिति को दिखाता है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से सोमवार को 73 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था।

भारतीय बाजार में गिरावट

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 205.21 अंक या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 66,795.14 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई निफ्टी 37.80 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 19,749.25 पर बंद हुआ।