यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Demonetisation के बाद इस तरह बदला Indian Currency का स्वरूप, 200 और 2000 नए नोट के साथ दिखी संस्कृति की छाप
Demonetisation पर दायर की गई याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। वहीं नोटबंदी के बाद देश की ...और पढ़ें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Demonetisation भारतीय अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी का प्रभाव इतना गहरा है कि साल के दौरान कभी-भी इसकी चर्चा शुरू ही हो जाती है। सोमवार को नोटबंदी को लेकर डाली गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए खारिज कर दिया। ऐसे में एक बार फिर से नोटबंदी की घटना ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
बता दें, केंद्र सरकार की ओर से 8 नंवबर 2016 को देश में नोटबंदी का ऐलान किया गया था, जिसके बाद देश में चल रहे 500 और 1000 नोटों को अमान्य घोषित कर दिया गया है। इसके बाद 1000 के नोट को बंद कर दिया गया था, जबकि 500 के नोट को नई डिजाइन के साथ और 200 एवं 2000 के नए नोटों को लॉन्च किया गया था। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में जानने की कोशिश करेंगे कि तब से लेकर नोटों में कितना परिवर्तन आया है।

नोटों में हुआ बड़ा बदलाव
आरबीआई की वेबसाइट पर बताया गया है कि नए करेंसी नोट पर देश के कल्चर और ऐतिहासिक इमारतों को प्रदर्शित किया गया है। इन नोटों पर देवनागरी लिपि का उपयोग किया गया है। इसके साथ फेक नोट्स को रोकने के लिए कई सुरक्षा फीचर्स को जोड़े हैं।
200 और 2000 के नए नोट चलन में आए
नोटबंदी के बाद सरकार द्वारा देशवासियों को सामने पहली बार 200 और 2000 के नोट लॉन्च किए गए। 200 के नोट पर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध सांची के स्तूप को दर्शाया गया है। वहीं, 2000 के नोट पर देश के विज्ञान में हुई प्रगति मंगलयान को दिखाया गया है।

500,100,50,20 और 10 के नोटों का बदला स्वरूप
नोटबंदी के बाद देश में 500,100, 50, 20 और 10 के नोटों को नए डिजाइन में पेश किया गया। इन सभी नोटों के आकार के साथ रंग को भी बदल दिया गया। 500 के नोट के ग्रे रंग के पेश किया गया और इस पर लाल किले को दर्शाया गया है। वहीं, 100 के नोट को बैंगनी रंग में उतारा गया और इस पर रानी का वाव दिखाया गया है। इसके अलावा हरे रंग के 50 के नोट पर हम्पी, पीले रंग के 20 के नोट पर एलोरा की गुफाएं, चॉकलेट ब्राउन के 10 रुपये के नोट पर कोणार्क के सूर्य मंदिर को दर्शाया गया है।

