शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, एक बार में खरीद सकेंगे 9 लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर; क्या होम डिलीवरी भी होगी?
Delhi Liquor Booking App: दिल्ली में दीवाली से पहले DSIIDC ने 'दिल्ली लिकर बुकिंग' ऐप लॉन्च किया है, जिससे ग्राहक ...और पढ़ें
-1793170560922_m.webp)
दिल्ली में शुरू हुई ऑनलाइन शराब बुकिंग, जानें कैसे करें ऑर्डर और नियम
HighLights
DSIIDC ने 'दिल्ली लिकर बुकिंग' ऐप लॉन्च किया।
चुनिंदा 208 सरकारी ठेकों से ऑनलाइन बुकिंग संभव।
डिजिटल पेमेंट कर QR कोड से दुकान से लें शराब।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Delhi Liquor Booking App: दीवाली से पहले दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DSIIDC) ने एक नया मोबाइल एप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम 'दिल्ली लिकर बुकिंग' (Delhi Liquor Booking) रखा गया है। इस एप की मदद से अब ग्राहक घर बैठे आसानी से शराब बुक कर सकते हैं।
फिलहाल यह सुविधा DSIIDC के चुनिंदा 208 सरकारी ठेकों पर ही उपलब्ध कराई गई है। दिल्लीभर में चार अलग-अलग सरकारी निगमों के करीब 700 से ज्यादा शराब के ठेके चलते हैं, लेकिन यह ऑनलाइन बुकिंग सुविधा अभी सिर्फ DSIIDC के स्टोर्स के लिए ही शुरू की गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, इस सेवा को लेकर अभी शुरुआती रुझान थोड़ा ठंडा रहा है और इसका आगे का विस्तार पूरी तरह से ग्राहकों के मिलने वाले रिस्पॉन्स पर निर्भर करेगा।
कैसे काम करता है नया एप?
इस एप पर जाकर ग्राहक अपनी पसंद के ब्रांड, बोतल का साइज और उसकी मात्रा का चुनाव कर सकते हैं। इसके बाद ग्राहकों को ऐप के जरिए ही डिजिटल पेमेंट करनी होगी। भुगतान सफल होने के बाद ग्राहक के फोन पर एक QR कोड जनरेट होगा। दुकान पर पहुंचकर इस QR कोड को स्कैन कराना होगा, जिसके बाद आपको आसानी से शराब मिल जाएगी।
क्या हैं जरूरी नियम और शर्तें?
आबकारी नियमों के मुताबिक, एप (Delhi Liquor Booking App) के इस्तेमाल के लिए कई शर्तें रखी गई हैं।
- इस एप का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की उम्र कम से कम 25 साल होना अनिवार्य है।
- एक व्यक्ति एक बार में अधिकतम 9 लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर खरीद सकता है।
- ऑनलाइन बुकिंग करने के 48 घंटे के भीतर दुकान पर जाकर अपना ऑर्डर कलेक्ट करना होगा।
- दुकान से सामान मिलने के बाद उसे वापस करने का कोई प्रावधान नहीं है। हालांकि, दुकान से कलेक्ट करने से पहले ग्राहक अपनी बुकिंग रद्द जरूर कर सकते हैं।
क्या घर पर होगी डिलीवरी?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या शराब की होम डिलीवरी की जाएगी? इस सुविधा में घर तक शराब पहुंचाने का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। ग्राहकों को खुद संबंधित दुकान पर जाकर अपना ऑर्डर लेना होगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य दुकानों पर लगने वाली लंबी कतारों और भीड़ को कम करना तथा बिलिंग प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना है।
