सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bank Holiday: क्या 11 सितंबर को दिल्ली में बंद रहेंगे बैंक? BRICS Summit और हड़ताल को लेकर जान लीजिए पूरा सच

Published: Wed, 09 Sep 2026 03:34 PM (IST)

Bank Holiday List: दिल्ली में 11 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे या बंद, इस पर असमंजस है क्योंकि ब्रिक्स समिट ...और पढ़ें

Bank Holiday: क्या 11 सितंबर को दिल्ली में बंद रहेंगे बैंक? BRICS Summit और हड़ताल को लेकर जान लीजिए पूरा सच

Bank Holiday: क्या 11 सितंबर को दिल्ली में बंद रहेंगे बैंक? BRICS Summit और हड़ताल को लेकर जान लीजिए पूरा सच

HighLights

  1. दिल्ली में 11 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे, आरबीआई ने स्पष्ट किया।

  2. ब्रिक्स समिट के कारण ट्रैफिक डायवर्जन, सरकारी कंपनियों को छुट्टी।

  3. बैंक यूनियनों की हड़ताल से सरकारी बैंक बंद रहने की संभावना।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स समिट (BRICS Summit 2026) होने वाला है, जिसे लेकर लोगों के मन में ये कन्फ्यूजन बना हुआ है कि इस दिन दिल्ली में बैंक खुलेंगे या फिर नहीं (Is Bank Closed today or open)। ऐसे में अगर आप भी 11 सितंबर को बैंक जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।

दिल्ली में खुले रहेंगे बैंक?

दिल्ली में 12-13 सितंबर को ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन होने वाला है (Bank Holiday on 11 September)। लेकिन दिल्लीवालों के लिए राहत की खबर ये है कि11 सितंबर 2026 को राजधानी में बैंक खुले रहेंगे (Are Banks open today)। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के द्वारा जारी की गई हॉलीडे लिस्ट के हिसाब से, इस दिन बैंकों में छुट्टी नहीं है।

हालांकि दिल्ली में ब्रिक्स के वजह कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन (BRICS Traffic Diversion) किया गया है साथ ही कई पाबंदियां लगाई गई है। वहीं इस दिन प्राइवेट और सरकारी कंपनियों को भी छुट्टी रखने का आदेश सरकार की ओर से दिया गया है। लेकिन आरबीआई का साफ कहना है कि इस दिन बैंक बंद नहीं होंगे, वहां कामकाज आम दिनों की तरह चलता रहेगा।

11 सितंबर होगी बैंकों की हड़ताल?

मालूम हो कि भले ही आरबीआई ने इस दिन छुट्टी का एलान नहीं किया है, लेकिन इस दिन बैंकों में हड़ताल (Bank Strike) का एलान किया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) ने अपनी मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है। यूनियनों की मुख्य मांगों में हफ्ते में 5 दिन बैंकिंग और परफॉर्मेंस इंसेंटिव की समीक्षा शामिल है। ऐसे में इस दिन कई सारे सरकारी बैंक हड़ताल की वजह से बंद रह सकते हैं, लेकिन प्राइवेट बैंकों पर इसका असर नहीं देखने को मिलेगा।

बैंक ग्राहकों को क्या करना चाहिए?

अगर आपको 11 सितंबर को दिल्ली में बैंक का कोई काम है, तो बैंक बंद होने की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। बैंक खुले मिलेंगे, लेकिन ब्रिक्स समिट के चलते ट्रैफिक जाम या हड़ताल की वजह से स्टाफ की कमी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही हो सकता है कि बैंक हड़ताल की वजह से बंद रहे। ऐसे में या तो इससे पहले अपने काम निपटा लें, वरना अगले हफ्ते का इंतजार करें।

सितंबर में कितने रहेगी बैंकों में छुट्टी?

  • 11 सितंबर: जयपुर नगर निगम चुनाव (जयपुर में बैंक बंद)
  • 12 सितंबर: तिरुभाव तिथि ऑफ श्रीमंत शंकरदेव
  • 14 सितंबर: गणेश चतुर्थी / विनायक व्रत
  • 15 सितंबर: संवत्सरी, नुआखाई
  • 21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव, श्री नारायण गुरु समाधि
  • 22 सितंबर: कर्म पूजा
  • 23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन

ये भी पढ़ें: Salary vs Savings Account: सैलरी और सेविंग्स अकाउंट में क्या है अंतर, किस खाते में मिलते हैं 8 बड़े फायदे?