सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DA Hike News: महंगाई भत्ते पर आई खुश कर देने वाली खबर, सरकारी कर्मचारियों का डीए सीधे होगा 64%, लेकिन कैसे?

Published: Wed, 02 Sep 2026 05:29 PM (IST)

DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की उम्मीद है, जो मौजूदा 60% से बढ़कर 64% ...और पढ़ें

महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 64% होने की उम्मीद।

महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 64% होने की उम्मीद।

HighLights

  1. महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 64% होने की उम्मीद।

  2. जुलाई 2026 के CPI-IW डेटा पर आधारित गणना।

  3. केंद्रीय कर्मचारियों को 3-4% की बढ़ोतरी मिल सकती है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। DA Hike News:  अभी तक सरकार की ओर से जुलाई के महंगाई भत्ते की घोषणा नहीं की गई है। इसी इंतजार के बीच डीए बढ़ोतरी पर कर्मचारियों को खुश कर देने वाली खबर आई है। अब आपके मन में सवाल यह है कि आखिर यह खबर है क्या?

खबर के अनुसार इस बार महंगाई भत्ता बढ़कर सीधे 64% तक हो सकता है। लेकिन कैसे, आइए जानते हैं।

DA Hike पर आई खुश करने देने वाली खबर

जुलाई 2026 में इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW) 1.3 पॉइंट बढ़कर 153.2 हो गया। इससे यह संकेत मिलता है कि जनवरी 2027 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) किस दिशा में जा सकता है।

श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत आने वाले लेबर ब्यूरो ने 31 अगस्त को जुलाई का CPI-IW डेटा जारी किया। जून 2026 में यह इंडेक्स 151.9 था। जुलाई में साल-दर-साल CPI-IW महंगाई दर 4.57% रही, जबकि एक साल पहले यह 2.66% थी। यानी एक साल में CPI-IW महंगाई दर लगभग दोगुनी हो चुकी है। अब ऐसे में सवाल यह है कि आखिर इसके अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितने फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। आइए उसे भी जान लेते हैं।

कैसे 64% तक हो सकता है महंगाई भत्ता

7वें वेतन आयोग के ढांचे के तहत, DA में साल में दो बार (1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू) बदलाव किया जाता है और इसकी गणना CPI-IW से जुड़ी होती है।

सरकार ने 1 जनवरी 2026 से DA को 2 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 58% से 60% कर दिया था। CPI-IW डेटा के अनुसार इसमें 3% या उससे ज्यादा का इजाफा हो सकता है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए DA की गणना लेबर ब्यूरो द्वारा जारी 'ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स' (AICPI-IW) के 12 महीने के डेटा के आधार पर की जाती है।

मौजूदा CPI-IW सीरीज 2016=100 के बेस पर पब्लिश की जाती है। लेटेस्ट सीरीज को पुराने बेस में बदलने के लिए 2.88 के लिंकिंग फैक्टर का इस्तेमाल करने पर, 149.21 का औसत 2001=100 के स्केल पर लगभग 429.72 हो जाता है। इसके बाद कैलकुलेशन इस तरह है: [(429.72 – 261.42) ÷ 261.42] × 100 = 64.37%

इस हिसाब से महंगाई भत्ता 60 फीसदी से बढ़ाकर लगभग 64% हो सकता है। यानी इसमें लगभग 3 से 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है। हालांकि, यह देखना होगा कि मोदी कैबिनेट केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितने फीसदी की बढ़ोतरी करती है। 

 

यह भी पढ़ें- ITC की दो कंपनियों का खत्म हुआ वजूद, NCLT ने दी हरी झंडी; 1 सितंबर से लागू हुआ विलय का फैसला