Credit Card Bill Payment का मिनिमम ड्यू भरने वाले हो जाएं सावधान! बिगड़ सकता है सिबिल स्कोर
क्रेडिट कार्ड के Minimum Deu भुगतान करने वाले सावधान हो जाएं। यह आदत न केवल भारी ब्याज का कारण बनती ...और पढ़ें

Credit card से जुड़ी जरूरी जानकारी
नई दिल्ली| आज के समय में ज्यादातर लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने लगे हैं। महंगी शॉपिंग से लेकर छोटे-मोटे खर्च के लिए भी कार्ड का इस्तेमाल करने लगे हैं। कई बार तो लोग क्रेडिट कार्ड से कैश भी निकाल लेते हैं। इन सब के बाद जब बिल पेमेंट की बारी आती है तो अधिकांश लोग केवल मिनिमम ड्यू भर देते हैं, लेकिन आपको पता होना चाहिए कि इस आदत की वजह से आपके सिबिल स्कोर पर भी डेंड आ सकता है।
क्रेडिट कार्ड मिनिमम ड्यू क्या है?
क्रेडिट कार्ड मिनिमम ड्यू वह न्यूनतम राशि है जो आपको हर महीने अपने क्रेडिट कार्ड बिल पर चुकानी जरूरी होती है. यह आमतौर पर आपके कुल बकाया बैलेंस का 5 फीसदी होता है. इसे भरने से आप लेट फीस या पेनल्टी से बच जाते हैं लेकिन बाकी रकम पर ब्याज लगता रहता है।
मिनिमम ड्यू भरने के नुकसान
क्रेडिट कार्ड का मिनिमम ड्यू भरने से आप डिफॉल्टर होने से बच सकते हैं लेकिन भारी-भरकम ब्याज चुकानी पड़ सकती है। सिर्फ मिनिमम ड्यू देने से बची हुई राशि (Principal Amount) को खत्म करने में आपको सालों लग सकते हैं। पर भारी ब्याज लगना शुरू हो जाता है. क्रेडिट कार्ड पर ब्याज दर आमतौर पर 36 से 42 प्रतिशत सालाना तक होती है, जो बहुत ज्यादा मानी जाती है।
सिबिल स्कोर पर क्या असर?
अगर आप भी क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं और बिल पेमेंट के नाम पर सिर्फ मिनिमम ड्यू भर रहे हैं तो भारी भरकम ब्याज चुकाने के साथ सिविल स्कोर पर भी तगड़ा झटका लग सकता है। अगर बार-बार मिनिमम ड्यू भर रहे हैं तो आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो बढ़ जाता है, ये दर्शाता है कि आप वित्तिय अनियमितता और दवाब का सामना कर रहे हैं। लंबे समय तक ऐसा करते रहने से आपके क्रेडिट स्कोर में 50-100 अंकों तक की गिरावट हो सकती है।
बेहतर सिबिल स्कोर कितना जरूरी?
आज के समय में सिबिल स्कोर आपके वित्तिय स्थिति का सबसे बड़ा मानक है। अगर आपका स्कोर 750 या उससे अधिक है तो ये स्कोर अच्छा माना जाता है। अच्छा स्कोर होने से भविष्य में आपका लोन आसानी से अप्रूव हो जाता है, साथ ही ब्याज दरों में भी छूट मिल सकती है। वहीं कई बार रेंट या कुछ नौकरियों में भी सिबिल स्कोर की भूमिका मायने रखती है।
