सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPG Price Hike: बजट से पहले 50 रुपये महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, आपके शहर में अब कितनी हुई नई कीमत?

Published: Sun, 01 Feb 2026 07:39 AM (IST)

केंद्रीय बजट 2026 से पहले, 1 फरवरी 2026 से वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 1 फरवरी 2026 से वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर महंगा।

  2. कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि।

  3. घरेलू 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं।

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 पेश होने से पहले ही आम जनता और कारोबारी समुदाय के लिए बुरी खबर है। देश की सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 फरवरी, 2026 से एलपीजी सिलेंडरों की नई दरें घोषित कर दी हैं। कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत में 50 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू उपयोग के लिए 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कॉमर्शियल LPG (19 kg सिलेंडर) की कीमतें - 1 फरवरी 2026

शहर पुरानी कीमत (₹) नई कीमत (₹) बढ़ोतरी (₹)
दिल्ली 1691.5 1740.5 49
कोलकाता 1795 1844.5 49.5
मुंबई 1642.5 1692 49.5
चेन्नई 1849.5 1899.5 50

 

घरेलू LPG (14.2 kg सिलेंडर) की कीमतें - 1 फरवरी 2026

शहर / स्थान कीमत (₹)
दिल्ली 853
मुंबई 852.5
लखनऊ 890.5
पटना 951
कारगिल 985.5
पुलवामा 969
बागेश्वर 890.5

 

पिछले 5 साल में बजट डे पर कितने बढ़े घटे सिलेंडर के दाम

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक पिछले 5 साल में बजट के दिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में बदलाव हुआ है। 2022 के बजट के दिन 1 फरवरी को कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम दिल्ली में 91.50 रुपये, कोलकाता में 89 रुपये, मुंबई में 91.50 रुपये और चेन्नई में 91 रुपये सस्ता हुआ था।

साल 2023 में बजट के दिन कॉमर्शियल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 2024 में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 18 रुपये तक बढ़े थे।

यह भी पढ़ें: New Rules 1 February 2026: बजट से पहले सिगरेट से लेकर LPG तक क्या-क्या हुआ महंगा; यहां जानें सब