Move to Jagran APP

Gold Jewellery समेत इन चीजों के एक अप्रैल से बदल जाएंगे दाम, जानिए क्या होगा महंगा और सस्ता

Things Get Expensive and Cheaper From 1 April सरकार की ओर से बजट में किए गए ऐलान एक अप्रैल से लागू हो जाएंगे। इससे सिगरेट चांदी नकली ज्वैलरी समेत कई चीजों के दामों बदलाव हो जाएगा। (जागरण फाइल फोटो)

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav ShalyaPublished: Thu, 30 Mar 2023 11:45 AM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2023 12:15 PM (IST)
Gold Jewellery समेत इन चीजों के एक अप्रैल से बदल जाएंगे दाम, जानिए क्या होगा महंगा और सस्ता
Cigarettes, Gold, TV, Toys, and More things will Get Expensive/Cheaper From 1st April 2023

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। नया वित्त वर्ष यानी अप्रैल 2023 शुरू होने में दो दिन ही शेष रह गए हैं। इस दिन से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से आम बजट में किए गए सभी ऐलान लागू होंगे। इस बार के बजट में कई ऐसी घोषणाएं की गई हैं, जिनका असर सीधे आम आदमी के बजट पर होगा।

loksabha election banner

बजट में आयकर का नया स्लैब लने के साथ कई टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव किया गया है, जिसके कारण कुछ चीजें एक अप्रैल से महंगी या फिर सस्ती होने वाली हैं, जिसकी जानकारी हम अपनी इस रिपोर्ट में देने जा रहे हैं।

एक अप्रैल से इन चीजों के बढ़ जाएंगे दाम

आम बजट 2023 में किए गए ऐलानों के लागू होने के बाद सिगरेट, चांदी, नकली ज्वैलरी, गोल्ड बार, इलेक्ट्रिक किचन चिमनी, आयतित खिलौने, कंपाउंडेड रबर, साइकिल और आयतित इलेक्ट्रॉनिक वाहन महंगे हो जाएंगे।

बता दें, इस बार के बजट में सरकार की ओर से सिगरेट पर टैक्स को बढ़ाकर 16 प्रतिशत कर दिया है। सोने से बनी ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया गया है। कंपाउंडेड रबर पर इंपोर्ट ड्यूटी को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया है। पूरी तरह से आयतित लक्जरी कार्स एवं इलेक्ट्रिक वाहनों पर कस्टम ड्यूटी को 60 से 70 प्रतिशत कर दिया गया है।

एक अप्रैल से इन चीजों के घट जाएंगे दाम

कुछ चीजों पर टैक्स बढ़ाने के साथ सरकार ने कई वस्तुओं पर कम भी किया है। इस कारण मोबाइल फोन, भारत में बने टेलीविजन, लिथियम-आयन बैटरी, श्रींप फीड, भारत में निर्मित इलेक्ट्रॉनिक वाहन, कैमरा लेंस और भारत में निर्मित खिलौने सस्ते हो जाएंगे।

बजट में सरकार की ओर से मोबाइल फोन विनिर्माण के लिए उपयोग किए जाने वाले कुछ पुर्जों पर इंपोर्ट ड्यूटी को घटाया है। टीवी पैनल पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को घटा दिया गया है। श्रींप फीड पर कस्टम ड्यूटी कम होने से लैब में बने हीरे सस्ते हो जाएंगे।

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.