Move to Jagran APP

चीन के निर्यात में तीन सालों की सबसे बड़ी गिरावट, अर्थव्यवस्था में मंदी के संकेत

डॉलर के प्रभुत्व वाले चीन के आयात ने भी जनवरी के मुकाबले फरवरी महीने में 5.2 फीसद की गिरावट दिखाई है

By Praveen DwivediEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 01:38 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 03:08 PM (IST)
चीन के निर्यात में तीन सालों की सबसे बड़ी गिरावट, अर्थव्यवस्था में मंदी के संकेत
चीन के निर्यात में तीन सालों की सबसे बड़ी गिरावट, अर्थव्यवस्था में मंदी के संकेत

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। फरवरी महीने में चीन के निर्यात में गिरावट आई है। पिछले तीन सालों में निर्यात में आई सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं लगातार तीसरे महीने आयात में भी गिरावट आई है। इन आंकड़ों के बाद चीन की अर्थव्यवस्था में मंदी के संकेत नजर आने लगे हैं।

prime article banner

चीन में डॉलर के प्रभुत्व वाला निर्यात जनवरी महीने के मुकाबले फरवरी में 20.7 फीसद तक लुढ़क गया। यह अर्थशास्त्रियों के अनुमान से भी ज्यादा रहा जिन्होंने 4.8 फीसद की गिरावट का अनुमान लगाया था। यह जानकारी रॉयटर्स पोल के जरिए सामने आई है। वहीं जनवरी महीने में चीन का निर्यात पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 9.1 फीसद की रफ्तार से बढ़ा था।

वहीं डॉलर के प्रभुत्व वाले चीन के आयात ने भी जनवरी के मुकाबले फरवरी महीने में 5.2 फीसद की गिरावट दिखाई है। यह भी अर्थशास्त्रियों के अनुमान से ज्यादा है उन्होंने 1.4 फीसद की गिरावट का अनुमान लगाया था। जनवरी महीने में आयात बीते वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 1.5 फीसद कम रहा था।

इसके अलावा फरवरी महीने में चीन का ट्रेड बैलेंस भी अनुमान से कम रहकर 4.12 बिलियन डॉलर का रहा। रॉयटर्स की ओर से किए गए इकोनॉमिस्ट के पोल में अनुमान लगाया गया था कुल ट्रेड बैलेंस 26.38 बिलियन डॉलर रह सकता है। जनवरी महीने में देश का ट्रेड बैलेंस 39.16 बिलियन डॉलर रहा था। अमेरिका के साथ चीन का राजनीतिक रुप से संवेदनशील ट्रेड सरप्लस सिकुड़कर 14.72 बिलियन डॉलर पर आ गया जो कि जनवरी महीने में 27.3 बिलियन डॉलर रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.