Move to Jagran APP

धनतेरस पर सोने की खरीदारी से पहले जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम

धनतेरस पर अगर आप सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं को पहले जान लीजिए आज आपके शहर में सोने के क्या दाम हैं

By Praveen DwivediEdited By: Published: Tue, 17 Oct 2017 04:28 PM (IST)Updated: Tue, 17 Oct 2017 06:23 PM (IST)
धनतेरस पर सोने की खरीदारी से पहले जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम
धनतेरस पर सोने की खरीदारी से पहले जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम

नई दिल्ली (जेएनएन)। धनतेरस और दिवाली के आस-पास लोग सोने और चांदी की जमकर खरीदारी करते हैं क्योंकि यह त्यौहार समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। लोग इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं ताकि उनके घर में भी धन और वैभव आए। आपको बता दें कि धनतेरस का त्यौहार दिवाली से ठीक दो दिन पहले मनाया जाता है।

loksabha election banner

हम अपनी इस स्टोरी के जरिए आपको देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं।

राजधानी दिल्ली में क्या हैं सोने के दाम: अगर आप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहते हैं और आप धनतेरस के मौके पर सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि आज आपके शहर में 22 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 2,875 रुपए प्रति ग्राम है। वहीं 24 कैरेट प्योर गोल्ड के दाम 3,072 रुपए प्रति ग्राम है।

आर्थिक राजधानी मुंबई में क्या हैं दाम: वहीं अगर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) के दाम 2,938 रुपए प्रति ग्राम हैं और 24 कैरेट प्योर गोल्ड के दाम 3,135 रुपए प्रति ग्राम है।

आईटी हब बैंगलुरू में क्या हैं दाम: इसके अलावा आईटी हब के नाम से मशहूर बैंगलुरू में स्टैंडर्ड गोल्ड 22 कैरेट के दाम 2,793 रुपए प्रति ग्राम हैं। वहीं 24 कैरेट गोल्ड के दाम 2,987 रुपए प्रति ग्राम हैं।

जानिए चेन्नई में क्या हैं दाम: धनतेरस के दिन चेन्नई में 22 कैरेट सोने के दाम 2,844 रुपए प्रति ग्राम हैं। इसके अलावा 24 कैरेट शुद्ध सोने के दाम 3,042 रुपए प्रति ग्राम हैं।

हैदराबाद में आज क्या हैं दाम: हैदराबाद में 22 कैरेट स्टैंडर्ड गोल्ड के दाम 2,844 रुपए प्रति ग्राम हैं। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 3,042 रुपए प्रति ग्राम की दर से बिक रहा है।

कोलकाता में क्या हैं दाम: कोलकाता में 22 कैरेट स्टैंडर्ड गोल्ड के दाम 2,941 रुपए प्रति ग्राम हैं। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 3,138 रुपए प्रति ग्राम की दर से बिक रहा है।

पटना में क्या हैं सोने के दाम: बिहार की राजधानी पटना में 22 कैरेट स्टैंडर्ड गोल्ड के दाम 2,941 रुपए प्रति ग्राम हैं। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 3,138 रुपए प्रति ग्राम की दर से बिक रहा है।

भोपाल में क्या हैं सोने के दाम: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट स्टैंडर्ड गोल्ड के दाम 2,938 रुपए प्रति ग्राम हैं। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 3,135 रुपए प्रति ग्राम की दर से बिक रहा है।

चंडीगढ़ में क्या हैं सोने के दाम: चंडीगढ़ में में 22 कैरेट स्टैंडर्ड गोल्ड के दाम 2,875 रुपए प्रति ग्राम हैं। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 3,072 रुपए प्रति ग्राम की दर से बिक रहा है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में क्या हैं दाम: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  22 कैरेट स्टैंडर्ड गोल्ड के दाम 2,875 रुपए प्रति ग्राम हैं। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 3,072 रुपए प्रति ग्राम की दर से बिक रहा है।

अहमदाबाद में क्या हैं दाम: अहमदाबाद में 22 कैरेट स्टैंडर्ड गोल्ड के दाम 2,936 रुपए प्रति ग्राम हैं। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 3,133 रुपए प्रति ग्राम की दर से बिक रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.