केंद्र सरकार ने बीते 2 साल में दी 3.81 लाख नई नौकरियां
केंद्र सरकार के अनुसार केंद्र में बीते 2 वित्त वर्षों के दौरान अलग-अलग विभागों में 3.81 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया गया है।
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। जहां देश में विपक्ष सरकार के कार्यकाल के दौरान लगातार रोजगार के मुद्दों पर सरकार में कमी निकालता रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार के अनुसार, केंद्र में बीते 2 वित्त वर्षों के दौरान 3.81 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया गया है। बजट 2019 के डॉक्यूमेंट्स के अनुसार 1 मार्च, 2017 तक अलग-अलग सरकारी विभागों में कर्मचारियों की संख्या 32,38,397 थी जो 1 मार्च, 2019 में बढ़कर 36,19,596 हो गई। इस प्रकार 2 साल के दौरान सरकारी विभागों में 3,81,199 लोगों को रोजगार दिया गया है।
ये भी पढ़ें: इन Credit Card में आपकी जरूरत के हिसाब से मिलेंगे फायदे, जानें आपके लिए कौन सा है बेस्ट
सभी विपक्षी पार्टियों का लगातार आरोप रहा है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल के दौरान देश में बेरोजगारी अधिक बढ़ी है। नरेंद्र मोदी के पिछले कार्यकाल में नवंबर, 2016 को नोटबंदी का ऐलान किया था, जिसके बाद लगातार विपक्षी पार्टियों ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। बजट डॉक्यूमेंट्स के अनुसार इस पीरियड में सबसे अधिक रेल मंत्रालय में 98,999 लोगों को नौकरी मिली हैं। मार्च, 2017 में रेल मंत्रालय में 12.7 लाख कर्मचारी थे जो कि 1 मार्च, 2019 को बढ़कर 13.69 लाख हो गए। इस दौरान पुलिस में लगभग 80 हजार नए लोगों को नौकरी मिली।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स डिपार्टमेंट में 53 हजार और प्रत्यक्ष टैक्स डिपार्टमेंट में 29,935 लोगों को नौकरी दी गई। 1 मार्च, 2017 को अप्रत्यक्ष टैक्स डिपार्टमेंट 53,394 कर्मचारी थे और डायरेक्ट टैक्स डिपार्टमेंट में 50,208 कर्मचारी थे। डिफेंस (सिविल) मिनिस्ट्री में 46,347 नई नौकरी के मौके पैदा हुए। मार्च, 2017 में डिपार्टमेंट में काम करने वाले 42,370 कर्मचारी थे जिनकी संख्या मार्च, 2019 में बढ़कर 88,717 हो गई। डॉक्यूमेंट्स के अनुसार इस दौरान एटॉमिक एनर्जी डिपार्टमेंट में लगभग 10 हजार, टेलीकॉम डिपार्टमेंट में 2,250, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरोद्धार डिपार्टमेंट में 3,981 नई नौकरियों के अवसर पैसा हुए।
ये भी पढ़ें: IRCTC दे रहा राजस्थान घूमने का मौका, बेहद कम है इस टूर पैकेज की कीमत
डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में 7,743, मिनिस्ट्री ऑफ माइंस में 6,338, डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस में 2,920, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन डिपार्टमेंट में 2,056 और मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स में 1,833 नौकरियों के अवसरों पैदा हुए। इन 2 साल के पीरियड में मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर में 3,647, मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकस्टर एंड फार्मर वेलफेयर में 1,835 और सिविल एविएशन मिनिस्ट्री में 1,189 रोजगार के नए अवसार पैदा हुए।