CBDT का बड़ा अभियान: 2.57 लाख करोड़ के बकाया कर की वसूली के लिए देशभर में विशेष टीमें
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) वित्त वर्ष 2026-27 में 2.57 लाख करोड़ रुपये की बकाया कर मांगों की वसूली के ...और पढ़ें
-1778335090975_m.webp)
HighLights
2.57 लाख करोड़ बकाया कर वसूली का अभियान।
देशभर में विशेष टीमें उच्च मूल्य मामलों पर केंद्रित।
बकायेदारों की संपत्ति के लिए सीईआरएसएआइ डाटाबेस का उपयोग।
नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) चालू वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान 2.57 लाख करोड़ रुपये की बकाया कर मांगों की वसूली के लिए अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है। कर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत देशभर में विशेष टीमें बनाई जाएंगी, जो उच्च मूल्य वाले शीर्ष 10 हजार बकाया मामलों पर नजर रखेंगी।अधिकारियों ने कहा कि वसूली के लिए टीमें बकायेदारों से जुड़ी संपत्तियों और सुरक्षित संपत्तियों का पता लगाने के लिए सीईआरएसएआइ के बंधक और संपत्ति डाटाबेस का भी उपयोग कर सकती हैं।
अधिकारियों ने कहा कि कर विभाग शीर्ष अग्रिम करदाओं की निगरानी करेगा और छूटों व कटौतियों की पहचान करेगा। बीते वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सीबीडीटी ने 8.27 लाख करोड़ रुपये की विवादित कर मांगों से संबंधित 2.24 लाख अपीलों का निपटारा किया। इससे लंबित अपीलें 5.40 लाख से घटकर 4.95 लाख हो गई हैं। कर विभाग ने अधिकारियों को गैर-अनुपालन करने वाले करदाताओं से वसूली पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: JP Power Share पर आया बड़ा अपडेट! अदाणी के महा-अधिग्रहण के बीच कंपनी ने दी ये अहम जानकारी
बजट में चालू वित्त वर्ष के लिए प्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य 26.97 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। बीते वित्त वर्ष में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में वार्षिक आधार पर 5.1 प्रतिशत बढ़कर 23.4 लाख करोड़ रुपये रहा है। हालांकि, यह संशोधित अनुमान से लगभग 81,000 करोड़ रुपये कम है।
