सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आयकर विभाग ने अप्रैल में 11.73 लाख करदाताओं को दिया 15,438 करोड़ रुपये रिफंड

By Pawan JayaswalEdited By:
Published: Wed, 05 May 2021 06:55 PM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 06:47 AM (IST)

विभाग ने ट्विटर पर बताया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पहली अप्रैल 2021 से तीन मई 2021 के ...और पढ़ें

Income tax refund P C : Pixabay
Income tax refund P C : Pixabay

नई दिल्ली, पीटीआइ। आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले माह में करदाताओं को 15,438 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड दिया। आयकर विभाग के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल में 11.73 लाख करदाताओं को रिफंड दिया गया। हालांकि आयकर विभाग ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि रिफंड की यह रकम किस वित्त वर्ष की है।

विभाग के अनुसार इसमें से व्यक्तिगत आयकर मद में 11.51 लाख करदाताओं को 5,047 करोड़ रुपये लौटाए गए। वहीं कॉरपोरेट कैटेगरी में 21,487 करदाताओं को 10,392 करोड़ रुपये लौटाए गए।

विभाग ने ट्विटर पर बताया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पहली अप्रैल, 2021 से तीन मई, 2021 के बीच 11.73 लाख करदाताओं को 15,438 करोड़ रुपये लौटाए। इससे पहले वित्त वर्ष 2020-21 में विभाग ने 2.38 करोड़ से अधिक करदाताओं को 2.62 लाख करोड़ रुपये लौटाए थे। उससे पिछले वित्त वर्ष यानी वर्ष 2019-20 में आयकर विभाग द्वारा लौटाई गई रकम 1.83 लाख करोड़ रुपये रही थी।

आप आयकर रिफंड का स्टेटस नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) की वेबसाइट या आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर चेक कर सकते हैं। आमतौर पर आईटीआर रिफंड (ITR refund) आईटीआर फाइल करने के 10 कामकाजी दिनों के अंदर आता है। इसलिए जिन करदाताओं ने आईटीआर दाखिल किया है और अपने आयकर रिफंड का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें आईटीआर दाखिल करने के 10 दिन बाद अपना आईटीआर रिफंड स्टेटस चेक करने की सलाह दी जाती है।