Move to Jagran APP

Car Loan लेने से पहले जानिए किस बैंक का कर्ज है सबसे सस्‍ता, कितनी देनी होगी EMI

अगर आप कार लोन ( Car Loan ) लेने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यहां हम आपको विभिन्न बैंकों के कार लोन उनकी ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस से लेकर अन्य चार्ज के बारे में बता रहे हैं।

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Mon, 24 Jun 2019 11:22 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 02:47 PM (IST)
Car Loan लेने से पहले जानिए किस बैंक का कर्ज है सबसे सस्‍ता, कितनी देनी होगी EMI
Car Loan लेने से पहले जानिए किस बैंक का कर्ज है सबसे सस्‍ता, कितनी देनी होगी EMI

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। अगर आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज के समय में कार लोन के जरिए कार खरीदना काफी आसान हो गया है। एक समय था जब कार खरीदने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन आज के समय में यह काम काफी आसान हो गया है। यह सब कुछ कार लोन के जरिए ही आसान और मुमकिन हुआ है। आमतौर पर कार लोन की अवधि 3-5 साल की होती है, लेकिन कुछ बैंक या अन्य लोन देने वाली कंपनी 7 साल तक के लिए भी लोन दे सकती हैं।

loksabha election banner

ये भी पढ़ें: बोनस की राशि का ऐसे करें इस्‍तेमाल, साबित होगा फायदे का सौदा

अगर कोई व्यक्ति अधिक समय के लिए लोन लेता है तो उसका मतलब है ईएमआई काफी कम होगी, जिससे मासिक स्तर पर बोझ कम हो जाता है वहीं लंबी अवधि में कुल मिलाकर आपको अधिक ब्याज का भुगतान करना होता है। इसके आधार पर कार की कीमत अधिक हो जाती है। यह बात ध्यान देनी चाहिए कि कार की कीमत भविष्य के साथ घटती है, जिसको देखते हुए कार के लिए बड़ा लोन लेना आदर्श रूप से ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें: देश के इन 5 बजट के हुए हैं सबसे ज्‍यादा चर्चे, ये है वजह

अगर आप छोटी अवधि के लिए कार लोन लेते हैं तो ईएमआई अधिक होगी और ईएमआई देने से चूक जाने पर क्रेडिट रिपोर्ट खराब हो सकती है। लोन अमाउंट पर भी कई कंडीशन लगती हैं। जैसे कई बैंक कार की पूरी एक्स-शोरूम कीमत के लिए लोन देते हैं, जबकि कुछ बैंक 70-80 फीसद तक ही लोन की पेशकश कर सकते हैं। अगर आप कार लोन लेने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यहां हम आपको विभिन्न बैंकों के कार लोन, उनकी ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस से लेकर अन्य चार्ज के बारे में बता रहे हैं।

(ये ब्याज दरें 1 लाख रुपये तक के लोन अमाउंट पर 5 साल तक की अवधि के लिए हैं।)

बैंक                                  ब्याज दर           ईएमआई

इंडियन ओवरसीज बैंक         8.70-9.20%     2,061-2,086

कॉर्पोरेशन बैंक                    8.85-10%           2,069-2,125

इलाहाबाद बैंक                    8.85-11.10%     2,069-2,179 

सिंडिकेट बैंक                      8.95-9.05%       2,073-2,078 

बैंक ऑफ बड़ौदा                  8.95-10.70%     2,073-2,159 

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स   9.00%              2,076 

केनरा बैंक                          9-9.65%           2,076-2,108 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया      9-9.05%          2,076-2,078 

पंजाब एंड सिंध बैंक             9.05-9.50%      2,078-2100 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र              9.10-10.35%     2,081-2,142 

इंडियन बैंक                        9.15%               2,083 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया           9.15-9.40%      2,083-2,095 

एक्सिस बैंक                       9.15-11.40%     2,083-2,194 

देना बैंक                            9.30-9.90%       2,090-2,120 

आईसीआईसीआई बैंक         9.30-12.85%     2,090-2,268  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.