नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। इंडिया सीमेंट्स ने सीमेंट की कीमतों में 55 रुपये प्रति बोरी की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी तीन चरणों में की जाएगी। सीमेंट की कीमतों में 20 रुपये की पहली बढ़ोतरी एक जून से होगी। इसके बाद 15 जून को 15 रुपये और एक जुलाई को 20 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं, आरबीआइ द्वारा जारी सालाना रिपोर्ट में कहा गया कि पहले कोरोना महामारी और उसके बाद यूक्रेन-रूस युद्ध ने जिस तरह से वैश्विक अर्थव्यवस्था के सारे समीकरणों को बिगाड़ा है, उसकी वजह से निकट भविष्य में भारत की विकास दर भी प्रभावित होगी। लेकिन अभी भी भारत दूसरे देशों की तुलना में इन चुनौतियों को ज्यादा बेहतर तरीके से मुकाबला करने की स्थिति में है। व्यापार क्षेत्र की हर लेटेस्ट जानकारी (Business News Today May 28) आपको यहां मिलेगी। यह Jagran.com का व्यापार से जुड़ा लाइव ब्लॉग है। यहां आपको व्यापार क्षेत्र से जुड़े तमाम अपडेट मिलेंगे।
-
03:16 PM, 28 May 2022
Maruti Suzuki Eeco वैन को मिल रहा है अपडेट
Maruti Suzuki India Limited (MSIL) अपनी लोकप्रिय Eeco पैसेंजर व्हीकल (PV) के नए जनरेशन को लॉन्च करने वाली है। जानकारी के मुताबिक, नया मॉडल भारत में अगस्त से सितंबर के बीच पेश होगा।
-
03:01 PM, 28 May 2022
राष्ट्रीय डेटा गवर्नेंस फ्रेमवर्क का मसौदा
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मंत्रालय (MeitY) ने राष्ट्रीय डेटा गवर्नेंस फ्रेमवर्क का मसौदा जारी किया है। यह मसौदा सार्वजनिक और निजी, दोनों क्षेत्र की कंपनियों द्वारा सेवाओं में सुधार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले नागरिकों के गैर-व्यक्तिगत डेटा को जुटाने के संबंध में है।
-
02:17 PM, 28 May 2022
Q4 में M&M का मुनाफा बढ़ा
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शनिवार को जानकारी दी कि कंपनी को 31 मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में लगभग पांच गुना ज्यादा लाभ हुआ, जो 1,192 करोड़ रुपये है।
-
01:45 PM, 28 May 2022
महिंद्रा थार को टक्कर देगी Maruti Suzuki Jimny SUV
Maruti Suzuki जल्द ही अपनी नई ऑफ रोड Jimny SUV को लॉन्च करने वाली है। 5-दरवाजे और 7 लोगों की बैठने की क्षमता के साथ ही यह Mahindra Thar और Force Gurkha जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।
-
01:36 PM, 28 May 2022
Aadhaar Card खो गया है तो यहां से पाएं ई-आधार कार्ड, नहीं रुकेगा कोई भी काम
-
01:02 PM, 28 May 2022
Infinix Note 12 की भारत में आज पहली सेल
मिल रहा है 1,000 रुपये का डिस्काउंट, यहां जानें कीमत और ऑफर्स
-
12:35 PM, 28 May 2022
iOS 15.5 Release: जानें Apple के इस नए ओएस में क्या है खास
-
12:35 PM, 28 May 2022
TVS ने लॉन्च किया HLX 125 Gold और HLX 150 Gold बाइक
TVS मोटर कंपनी ने अपनी लिमिटेड एडिशन HLX 125 गोल्ड और HLX 150 गोल्ड को केन्या में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों मॉडल्स को ग्लोबल TVS HLX सीरीज के तहत 20 लाख से ज्यादा यूनिट बिक्री का माइलस्टोन पार करने की खुशी में लॉन्च किया गया है।
-
11:30 AM, 28 May 2022
ई-कॉमर्स वेबसाइटों के फेक रिव्यू पर होगी सरकार की नजर
सरकार ने शनिवार को कहा कि वह उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर पोस्ट की गई फर्जी समीक्षाओं पर नजर रखने के लिए एक रूपरेखा विकसित करेगी।
-
11:29 AM, 28 May 2022
ओडिसा में Hero Electric Photon स्कूटर में लगी आग
हाल ही में ओडिसा Hero Electric Photon स्कूटर में ये घटना हुई। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब भारत के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक के इलेक्ट्रिक स्कूटर में ऐसी घटना हुई है। इतनी बड़ी कंपनी के स्कूटर में आग लगने के बाद EV सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
-
11:27 AM, 28 May 2022
अगले महीने लॉन्च होंगी ये धांसू कारें, जानें नाम और खासियत
भारत में अगले हफ्ते दो धांसू कारें लॉन्च होने को तैयार है। इसमें किआ की भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार का नाम भी शामिल है। ऐसे में अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो दोनों कारों में से कोई एक विकल्प के तौर पर चुन सकते हैं। आइये जानते हैं अगले हफ्ते लॉन्च होने वाली किआ और फॉक्सवैगन कारों के बारे में।
-
10:53 AM, 28 May 2022
क्या लग्जरी गाड़ियों में शामिल हो पाएगी KIA EV6 की इलेक्ट्रिक कार? जानें 4 मुख्य विशेषताएं
भारत में इस साल एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कार लॉन्च हो चुकी हैं, वहीं कुछ अन्य कारें लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। KIA अगले महीने KIA EV6 को भारत में लॉन्च करके इलेक्ट्रिक सेगमेंट में प्रवेश करने की तैयारियों में है। कंपनी भारत में कुल 100 यूनिट बिक्री के उपलब्ध कराएगी। इस अपकमिंग कार की बुकिंग 26 मई से शुरू हो चुकी है और इसे 2 जून तक लॉन्च किया जा सकता है।
-
10:36 AM, 28 May 2022
भारत में टेस्ला प्लांट को लेकर एलन मस्क ने तोड़ी चुप्पी
अमेरिका की वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला भारत में अपनी एंट्री को लेकर चर्चा में है। टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने आखिरकार भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने को लेकर अपनी राय रखी। एलन मस्क ने एक ट्विटर यूजर के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि वह टेस्ला का निर्माण भारत में क्यों नहीं करना चाहते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर।
-
09:52 AM, 28 May 2022
क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने खरीदी नई BMW 6 Series GT कार
भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे उन क्रिकेटर्स में से है, जिन्हे लग्जरी गाड़ियों का शौक है। उन्होंने हाल ही में अपनी कार लिस्ट में नई BMW 6 Series GT को शामिल किया है। यह सफेद रंग की 6 सीरीज GT 630i M स्पोर्ट कार है , जिसकी कीमत भारतीय बाजार में 69.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
-
09:39 AM, 28 May 2022
आरबीआइ से भारी-भरकम लाभांश पाने की केंद्र सरकार की योजनाओं पर फिरा पानी
-
09:10 AM, 28 May 2022
घर बनाना होगा मुश्किल! सीमेंट की कीमत में 55 रुपये की बढ़ोतरी करेगी इंडिया सीमेंट्स