नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) के आंकड़ों से पता चला है कि भारत में एफडीआई इक्विटी प्रवाह 2021-22 के दौरान एक प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 58.77 अरब डॉलर रहा है जबकि 2020-21 के दौरान FDI इक्विटी प्रवाह 59.63 बिलियन अमरीकी डॉलर था। वहीं, देश में बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक सख्त कदम उठाने वाला है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि महंगाई पर काबू पाने के लिए सख्त कदम उठाएंगे। इन सबके अलावा अगर शेयर बाजार की बात करें तो इसमें काफी समय से अस्थिरता बनी हुई है। व्यापार क्षेत्र की हर लेटेस्ट जानकारी (Business News Today May 24) आपको यहां मिलेगी। यह Jagran.com का व्यापार से जुड़ा लाइव ब्लॉग है। यहां आपको व्यापार क्षेत्र से जुड़े तमाम अपडेट मिलेंगे। अब यह ब्लॉग अपडेट नहीं किया जा रहा है।
-
04:05 PM, 24 May 2022
Closing Bell: Nifty 16150 के नीचे और सेंसेक्स 236 गिरकर हुए बंद
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई का निफ्टी 16,150 अंकों के नीचे बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स भी 236 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। मेटल, आईटी, एफएमसीजी, फार्मा, पावर और रिएल्टी सेक्टर के सूचकांक 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
-
02:25 PM, 24 May 2022
LIC 30 मई को घोषित करेगी वित्त वर्ष 2022 के नतीजे
भारतीय जीवन बीमा निगम FY22 के वित्तीय नतीजे 30 मई को घोषित करने जा रहा है।
-
01:01 PM, 24 May 2022
शेयर बाजार
सेंसेक्स (54,411.15 अंक)
बढ़त- 122.54 अंक या 0.23%निफ्टी (16,240.10 अंक)
बढ़त- 25.40 अंक या 0.16% -
12:14 PM, 24 May 2022
Jagran Trending : मेटावर्स के बाद कैसे बदल जाएगी इंटरनेट की दुनिया?
-
11:38 AM, 24 May 2022
Macleods Pharma, TBO Tek और Suraj Estate डेवलपर्स को मिली IPO लाने की मंजूरी
तीन कंपनियों- मैकलियोड्स फार्मास्युटिकल्स, ट्रैवल सर्विस प्रोवाइडर टीबीओ टेक और सूरज एस्टेट डेवलपर्स को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए फंड जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है।
-
11:05 AM, 24 May 2022
शेयर बाजार
सेंसेक्स (54,177.80 अंक
गिरावट- 110.81 अंक या 0.20%निफ्टी (16,163.90 अंक)
गिरावट- 50.80 अंक या 0.31% -
10:18 AM, 24 May 2022
WhatsApp यूजर्स दें ध्यान!
आज के बाद इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा वॉट्सऐप, यहां देखें लिस्ट
-
09:54 AM, 24 May 2022
'पेट्रोल और डीजल पर शुल्क में कटौती से राजकोषीय घाटे पर पड़ेगा दबाव', विशेषज्ञों ने कहा
विशेषज्ञों ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती के केंद्र सरकार के फैसले से राजकोषीय घाटे पर दबाव पड़ेगा, जो चालू वित्त वर्ष में अनुमानित तौर पर सकल घरेलू उत्पाद के 6.4 प्रतिशत रह सकता है।
-
09:34 AM, 24 May 2022
शेयर बाजार
सेंसेक्स (54,151.33 अंक)
गिरावट- 137.28 अंक या 0.25%निफ्टी (16,167.80 अंक)
गिरावट- 46.90 अंक या 0.29% -
09:21 AM, 24 May 2022
शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला
शेयर मार्केट आज सुबह तेजी के साथ खुला है। सेंसेक्स 117.59 यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 54,406.20 अंकों पर है जबकि Nifty 32.30 यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 16,247 अंकों पर है।