संसद का बजट सत्र 21 फरवरी से
नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 21 फरवरी से शुरू होगा। इस दौरान अगले वित्तीय वर्ष [2013-14] के लिए आम बजट 2
By Edited By: Published: Fri, 01 Feb 2013 04:28 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)
नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 21 फरवरी से शुरू होगा। इस दौरान अगले वित्तीय वर्ष [2013-14] के लिए आम बजट 28 फरवरी को पेश किया जाएगा। साथ ही 26 फरवरी को रेल बजट पेश किया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि संसद का बजट सत्र 21 फरवरी से शुरू होगा और 10 मई को समाप्त होगा। बजट सत्र का पहला चरण 22 मार्च को खत्म होगा। इस दौरान 26 फरवरी को रेल बजट पेश किए जाने के साथ ही अगले दिन आर्थिक सर्वे को पेश किया जाएगा। जबकि 28 फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। लंबे अंतराल के बाद 22 अप्रैल से इसका दूसरा चरण शुरू होगा और 10 मई तक चलेगा।
सूत्रों ने बताया कि बजट सत्र के कार्यक्रमों को लेकर शुक्रवार को संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी की अहम बैठक होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें