Move to Jagran APP

Elon Musk को एक ओर झटका, रईसों की लिस्‍ट में अब इस पायदान पर फिसले

Tesla Inc. के चीफ एक्जीक्यूटिव Elon Musk को एक ओर झटका लगा है। कंपनी के शेयरों में गिरावट से वह वैश्विक धनकुबेरों के ब्लूमबर्ग की लिस्ट में तीसरे स्थान पर फिसल गए हैं। मस्क की कुल संपत्ति 161 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

By Ankit KumarEdited By: Published: Tue, 18 May 2021 01:05 PM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 01:05 PM (IST)
Elon Musk को एक ओर झटका, रईसों की लिस्‍ट में अब इस पायदान पर फिसले
Bloomberg Billionaires Index की ताजा सूची में LVMH के चेयरमैन Bernard Arnault दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Tesla Inc. के चीफ एक्जीक्यूटिव Elon Musk को एक ओर झटका लगा है। कंपनी के शेयरों में गिरावट से वह वैश्विक धनकुबेरों के ब्लूमबर्ग की लिस्ट में तीसरे स्थान पर फिसल गए हैं। Bloomberg Billionaires Index की ताजा सूची में LVMH के चेयरमैन Bernard Arnault दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उल्लेखनीय है कि हाल में मस्क के एक नए ट्विटर पोस्ट से Bitcoin में भारी गिरावट देखने को मिला था। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनकी कंपनी ने एक भी बिटक्वाइन नहीं बेचा है। हालांकि, कंपनी के शेयरों में टूट से उनकी संपत्ति में कमी देखने को मिली है।  

loksabha election banner

Bloomberg की मंगलवार तक की लिस्ट के मुताबिक मस्क की संपत्ति 3.16 बिलियन डॉलर की कमी के साथ 161 बिलियन डॉलर पर थी। 

जानिए बेजोस, गेट्स के पास कितनी है संपत्ति 

इस लिस्ट में Amazon के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) शीर्ष पर बने हुए हैं। बेजोस की कुल संपत्ति 190 बिलियन डॉलर आंकी गई है। माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 144 बिलियन डॉलर है। Facebook के मार्क जुकरबर्ग 118 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ पांचवें पायदान पर हैं। 

अमेरिका के दिग्गज उद्योगपति Warren Buffet की कुल संपत्ति 109 बिलियन डॉलर आंकी गई है और वह इस सूची में छठे स्थान पर हैं। लैरी पेज 105 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सातवें और 101 बिलियन डॉलर के साथ सर्गेई ब्रिन आठवें पायदान पर हैं। ये दोनों गूगल के सह-संस्थापक हैं। 

Oracle Corporation के को-फाउंडर और एक्जीक्यूटिव चेयरमैन Larry Ellison इस लिस्ट में नौवें पायदान पर हैं। उनका नेट वर्थ 91.1 बिलियन डॉलर आंका गया है। माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ Steve Ballmer इस लिस्ट में 10वें पायदान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 88.7 बिलियन डॉलर आंकी गई है। 

भारतीय धनकुबेरों का स्थान 

भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 13वें स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी का कुल नेट वर्थ (Mukesh Ambani Net Worth) 75.2 बिलियन डॉलर आंका गया है। वहीं अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी 63.1 बिलियन डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ 17वें पायदान पर पहुंच गए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.