सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सबसे बड़ी Crypto Exchange Binance के 9 साल पूरे, दुनिया के 43% क्रिप्टो होल्डर्स इसी प्लेटफॉर्म पर; अगला टारगेट क्या?

By Jagran BusinessEdited By: Ankit Kumar Katiyar
Published: Tue, 14 Jul 2026 06:18 PM (GMT+05:30)

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बायनेन्स ने अपनी 9वीं वर्षगांठ मनाई, जिसमें 100 से अधिक देशों में 323 मिलियन ...और पढ़ें

बायनेन्स के 9 साल पूरे: क्रिप्टो से आगे बढ़कर बना मल्टी-एसेट फाइनेंशियल सुपर ऐप

बायनेन्स के 9 साल पूरे: क्रिप्टो से आगे बढ़कर बना मल्टी-एसेट फाइनेंशियल सुपर ऐप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली| दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बायनेन्स (Binance) ने अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं। कंपनी का दावा है कि आज उसके पास 100 से ज्यादा देशों में 323 मिलियन (32.3 करोड़) रजिस्टर्ड यूजर्स हैं। यही वजह है कि दुनिया के करीब 43% क्रिप्टो होल्डर्स अब बायनेन्स का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी अब खुद को सिर्फ एक क्रिप्टो एक्सचेंज नहीं, बल्कि मल्टी-एसेट फाइनेंशियल सुपर ऐप के रूप में स्थापित करना चाहती है और आने वाले समय में 3 अरब यूजर्स तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

2017 में हुई थी शुरुआत

बायनेन्स की शुरुआत जुलाई 2017 में हुई थी। उस समय दुनिया में 60 लाख से भी कम लोग क्रिप्टोकरेंसी रखते थे। अब यह संख्या बढ़कर 74.1 करोड़ (741 मिलियन) से ज्यादा हो गई है। यानी एक दशक से भी कम समय में क्रिप्टो अपनाने वालों की संख्या में 12,000% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

$156 ट्रिलियन से ज्यादा की ट्रेडिंग

कंपनी के मुताबिक, अब तक उसके सभी प्रोडक्ट्स पर 156.4 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की कुल ट्रेडिंग हो चुकी है। सिर्फ 2026 की पहली छमाही में ही करीब 11.4 ट्रिलियन डॉलर की नई ट्रेडिंग जुड़ी, जिससे कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम में 7.8% की बढ़ोतरी हुई।

बायनेन्स ने बताया कि संस्थागत (Institutional) निवेशकों की संख्या भी 2026 की पहली छमाही में 9% बढ़ी है। वहीं मार्च 2026 से कंपनी के पारंपरिक वित्तीय (TradFi) प्रोडक्ट्स पर हर महीने 80 अरब डॉलर से ज्यादा की ट्रेडिंग हो रही है।

अब सिर्फ क्रिप्टो नहीं, स्टॉक और ETF भी

पिछले एक साल में बायनेन्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर स्टॉक ट्रेडिंग, ETF और प्री-IPO परपेचुअल्स जैसे नए प्रोडक्ट्स भी जोड़े हैं। कंपनी का कहना है कि ये सभी सेवाएं ब्लॉकचेन आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर पर चलती हैं, जिससे 24x7 ट्रेडिंग, स्टेबलकॉइन सेटलमेंट और अलग-अलग एसेट्स में एक ही प्लेटफॉर्म पर निवेश संभव हो पाता है।

कंपनी के मुताबिक, जून 2026 में लॉन्च हुई डायरेक्ट स्टॉक्स सेवा ने सिर्फ 30 दिनों में 1 अरब डॉलर की AUM (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) हासिल कर ली। वहीं 3 अरब डॉलर से ज्यादा की ट्रेडिंग भी दर्ज हुई। इसके अलावा bStocks ने लॉन्च के दो सप्ताह के भीतर 100 मिलियन डॉलर AUM पार कर लिया। इसकी करीब 47% ट्रेडिंग अमेरिकी शेयर बाजार के बंद रहने के दौरान हुई।

यह भी पढ़ें- 'सभी को बनाऊंगा $100 बिलियन की कंपनी', वेदांता डीमर्जर के बाद अनिल अग्रवाल का बड़ा एलान; 3 'P' में समझाया मास्टर प्लान

CEO ने क्या कहा?

बायनेन्स की सह-सीईओ यी हे (Yi He) ने कहा,

2017 में जब हमने शुरुआत की थी, तब दुनिया में 60 लाख से भी कम लोग क्रिप्टो रखते थे। आज यह संख्या 741 मिलियन है और इनमें से 323 मिलियन लोग बायनेन्स पर हैं। यह सिर्फ कंपनी की ग्रोथ नहीं, बल्कि दुनिया के वित्तीय सिस्टम में हो रहे बदलाव का संकेत है।"

वहीं, को-सीईओ रिचर्ड टेंग ने कहा,

323 मिलियन लोगों ने हम पर भरोसा किया है। यही भरोसा हमें क्रिप्टो से आगे बढ़कर स्टॉक, ETF और टोकनाइज्ड सिक्योरिटीज जैसे नए प्रोडक्ट्स लाने के लिए प्रेरित करता है। हमारा लक्ष्य लोगों को दुनिया के वित्तीय बाजारों तक आसान पहुंच देना है।"

'Built by You' अभियान शुरू

नौंवीं वर्षगांठ के मौके पर बायनेन्स ने 'Built by You' नाम से वैश्विक अभियान शुरू किया है। इसके तहत 4.5 मिलियन डॉलर तक के रिवॉर्ड्स दिए जाएंगे। साथ ही 'Binance City' के नौ डिजिटल लैंडमार्क्स के जरिए यूजर्स को इंटरैक्टिव अनुभव मिलेगा।

दक्षिण एशिया में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए कंपनी 14 जुलाई को नई दिल्ली में कम्युनिटी मीटअप भी आयोजित कर रही है। इसका मकसद डिजिटल एसेट्स को लेकर जागरूकता बढ़ाना, जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देना और स्थानीय क्रिप्टो इकोसिस्टम के साथ संवाद मजबूत करना है।