सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पावर सेक्टर की कंपनी BGR एनर्जी में बड़े बदलाव: इन 7 अहम प्रस्तावों को मिली हरी झंडी; इस राज्य में ऑफिस भी शिफ्ट!

By Jagran BusinessEdited By: Ankit Kumar Katiyar
Published: Fri, 25 Sep 2026 02:12 PM (IST)

बीजीआर एनर्जी सिस्टम्स की 40वीं AGM में अर्जुन रघुपति को अगले पांच साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया ...और पढ़ें

बीजीआर एनर्जी सिस्टम्स में बड़े बदलाव: अर्जुन रघुपति MD, ऑफिस शिफ्ट और वित्तीय सुधारों पर जोर

बीजीआर एनर्जी सिस्टम्स में बड़े बदलाव: अर्जुन रघुपति MD, ऑफिस शिफ्ट और वित्तीय सुधारों पर जोर

HighLights

  1. अर्जुन रघुपति पांच साल के लिए फिर से MD नियुक्त

  2. रजिस्टर्ड ऑफिस आंध्र प्रदेश से तमिलनाडु स्थानांतरित करने को मंजूरी

  3. कंपनी वित्तीय मजबूती और कर्ज कम करने पर ध्यान केंद्रित

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| बीजीआर एनर्जी सिस्टम्स (BGR Energy Systems) के शेयरहोल्डर्स ने कंपनी की 40वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में अहम फैसले लेते हुए सभी सात रेजोल्यूशन को मंजूरी दे दी है। इस मीटिंग में सबसे बड़ा फैसला अर्जुन गोविंद रघुपति को अगले पांच साल यानी 11 नवंबर, 2026 से 10 नवंबर, 2031 तक के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) के रूप में दोबारा नियुक्त करने का रहा। अन्ना यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट अर्जुन रघुपति साल 2011 से कंपनी से जुड़े हैं और बिज़नेस डेवलपमेंट, सेल्स, कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी, फाइनेंशियल मैनेजमेंट और ऑपरेशंस जैसे अहम काम संभालते हैं।

अर्जुन रघुपति को सौंपे अधिकार

इसके अलावा, शेयरहोल्डर्स ने आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन में संशोधन को भी हरी झंडी दे दी है, जिसके तहत प्रमोटर ग्रुप के अहम अधिकार अब अर्जुन रघुपति को सौंप दिए गए हैं और उन्हें "रघुपति ग्रुप" की परिभाषा में शामिल करते हुए ग्रुप का नया रिप्रेजेंटेटिव बनाया गया है। एक अन्य स्पेशल रेजोल्यूशन के जरिए कंपनी के रजिस्टर्ड ऑफिस को आंध्र प्रदेश से तमिलनाडु शिफ्ट करने का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है।

"सर्विस-बेस्ड रेवेन्यू मिलने की उम्मीद"

कंपनी अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने और बिजनेस को नई दिशा देने के लिए कई कदम उठा रही है। एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक, बीजीआर एनर्जी ने जटिल पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए इंजीनियरिंग सर्विसेज बिजनेस में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी को अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों से इंजीनियरिंग सर्विसेज असाइनमेंट भी मिले हैं, जो ग्लोबल मार्केट में उसके बढ़ते कदम को दिखाते हैं। कंपनी का कहना है कि,

"यह एसेट-लाइट मॉडल पारंपरिक ईपीसी (EPC) प्रोजेक्ट्स के मुकाबले कम पूंजी की मांग करता है और इससे स्थिर सर्विस-बेस्ड रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है।"

कर्ज कम करने पर कंपनी का फोकस

फिलहाल कंपनी का डेट रेजोल्यूशन प्रोसेस भी आगे बढ़ रहा है। प्रस्तावित रीस्ट्रक्चरिंग से कुल कर्ज (मूलधन और ब्याज समेत) को कम करके कंपनी की देनदारियों को पुनर्गठित किया जाएगा, जिससे उसकी वित्तीय स्थिति और नेटवर्थ में सुधार होगा।

बीजीआर के अनुसार, इस प्रक्रिया के सफल होने से न सिर्फ मौजूदा प्रोजेक्ट्स तेजी से पूरे होंगे, बल्कि कंपनी के कोर इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट में नए कारोबार के अवसर भी पैदा होंगे, जिससे लंबी अवधि में सभी हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) को फायदा पहुंचेगा।