एसबीआइ सहित 27 बैंकों के कर्मचारी आज हड़ताल पर, वेतन बढ़ोतरी की मांग
एसबीआइ सहित देश भर के 27 सरकारी बैंकों में आज करीब आठ लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसके अलावा आठ निजी और कई विदेशी बैंकों के कर्मी भी इसमें शामिल हुए हैं। बैंक कर्मचारी संगठनों ने यह दावा किया है। इस हड़ताल के चलते चेक क्लीयरेंस जैसे सामान्य बैंकिंग कामकाज
नई दिल्ली। एसबीआइ सहित देश भर के 27 सरकारी बैंकों में आज करीब आठ लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसके अलावा आठ निजी और कई विदेशी बैंकों के कर्मी भी इसमें शामिल हुए हैं। बैंक कर्मचारी संगठनों ने यह दावा किया है। इस हड़ताल के चलते चेक क्लीयरेंस जैसे सामान्य बैंकिंग कामकाज में दिक्कतें आ रही है। वेतन संशोधन की मांग करते हुए बैंककर्मियों ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसला किया था।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के संयोजक एमवी मुरली के मुताबिक, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन यानी आइबीए 11 फीसद वेतन वृद्धि के अपने पुराने रुख पर अड़ा रहा। जबकि यूनियनों ने अपनी मांग घटाकर 25 से 23 फीसद कर दी। नतीजतन बातचीत विफल रही। यूएफबीयू नौ बैंकों के कर्मचारियों और ऑफिसर यूनियनों का प्रतिनिधित्व करता है।
नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स के महासचिव अश्विनी राणा ने कहा, 'हमने अपनी मांग 25 से घटाकर 23 फीसद कर दी है, लेकिन आइबीए टस से मस नहीं हो रहा है। उसकी पेशकश कतई नाकाफी है।' देश में सार्वजनिक क्षेत्र के 27 बैंक हैं। इनमें कर्मचारियों की संख्या करीब आठ लाख है। इन बैंकों की देश में करीब 50 हजार शाखाएं हैं। भारतीय स्टेट बैंक समेत कई बैंकों ने पहले ही प्रस्तावित हड़ताल के कारण होने वाली असुविधा को लेकर ग्राहकों को जानकारी दे दी है।
पढ़ेंः गांव में बैंक खोलने को भेजा वित्त मंत्री को पत्र
पढ़ेंः इन तीन बैंकों के एटीएम का इस्तेमाल तीन बार ही होगा फ्री