यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bank Holiday in September 2025: दो दिन क्यों बंद रहेंगे बैंक, क्या है वजह; कहीं आपका शहर तो नहीं है शामिल?
Bank Holidays in September 4 सितंबर और 5 सितंबर को बैंक क्लोज रहने वाले हैं। ये छुट्टी देश के कुछ ...और पढ़ें

नई दिल्ली। आज यानी 4 सितंबर और कल, 5 सितंबर को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप भी बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इससे पहले जान लें कि आपके राज्य में बैंक कब-कब बंद रहेंगे।
सबसे पहले जानते हैं कि रिजर्व बैंक द्वारा आज यानी 4 सितंबर और 5 सितंबर की छुट्टी क्यों दी गई है?
आज और कल क्यों है छुट्टी?
4 सितंबर को देश कई शहरों में ओणम के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। ओणम के कारण कोच्चि, तिरुवनंतपुरम इत्यादि में बैंक क्लोज रहेंगे।
इसके अलावा 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के कारण मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद जैसे शहरों में बैंक क्लोज रहेंगे।
आने वाले दिन कब-कब क्लोज रहेंगे बैंक?
- 6 सितंबर- इस दिन ई-ए-मिलाद के कारण जम्मू, रायपुर, श्रीनगर, रायपुर, गंगटोक इत्यादि में बैंक बंद रहेंगे।
- 12 सितंबर- इस दिन भी ई-ए-मिलाद की वजह से जम्मू और श्रीनगर में बैंक क्लोज रहेंगे।
- 22 सितंबर- इस दिन नवरात्रि स्थापना की वजह से जयपुर में बैंक क्लोज रहेंगे।
- 23 सितंबर- इस दिन महाराजा हरि सिंह जयंती के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
- 29 सितंबर- इस दिन दुर्गा अष्टमी के कारण कोलकाता, पटना, गुवाहाटी, अगरतला, भुवनेश्वर जैसे कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं।
छुट्टी में कैसे करें बैंक का काम?
अगर छुट्टी वाले दिन आपको बैंक से जुड़ा काम करना है, तो आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा ले सकते हैं। आज बैंक से जुड़े कई काम आप घर बैठे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे ऐप और वेबसाइट से कर सकते हैं।
इसके अलावा आप बैंक की कॉल सर्विस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉल सर्विस के जरिए भी कई काम पूरे किए जा सकते हैं। वहीं कैश निकासी जैसे काम आज एटीएम के जरिए आसानी से हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Is Today Bank Holiday: क्या आज शनिवार को बैंक बंद रहेंगे? जानें 30 अगस्त को बैंक खुलेंगे या नहीं
