सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bank Holidays in November 2023: त्योहार के कारण शनिवार, रविवार के अतिरिक्त इस महीने 10 दिन बैंक रहेंगे बंद, चेक करें पूरी लिस्ट

By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
Published: Thu, 02 Nov 2023 10:00 AM (GMT+05:30)

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) कैलेंडर के मुताबिक नवंबर में बैंक 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी बैंकों की शनिवार ...और पढ़ें

Bank Holidays in November 2023: 2 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक सामान्य छुट्टी के अतिरिक्त 10 दिन की छुट्टी
Bank Holidays in November 2023: 2 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक सामान्य छुट्टी के अतिरिक्त 10 दिन की छुट्टी

HighLights

  1. दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार के अलावा 10 दिन और बैंक बंद रहेंगे।
  2. विधानसभा चुनाव को लेकर बैंकों में रहेगी छुट्टी।
  3. 13,14 और 15 नवंबर को बैंकों में दिवाली की छुट्टी रहेगी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश में इस वक्त त्योहार का माहौल है। जहां एक तरफ लोगों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल है वहीं दूसरी तरफ बैंक में जरूरी काम करवाने वाले लोगों के लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कैलेंडर के मुताबिक नवंबर महीने में आज यानी 2 नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार के अलावा 10 दिन और बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कुछ जरूरी काम करवाना है तो जल्द ही करवा लें क्योंकि नवंबर में इस-इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Secure vs Unsecure: सिक्योर और अनसिक्योर लोन में क्या है अंतर? जानें आपके लिए कौन-सा है बेस्ट

त्योहार और चुनाव के कारण बैंक बंद

आपको बता दें कि इस महीने कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है जिसके कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी। साथ ही 13,14 और 15 नवंबर को बैंकों में दिवाली की छुट्टी रहेगी।

कब और कहां बैंक रहेंगे बंद?

तिथि यहां बैंक रहेंगे बंद कारण
2 नवंबर शिलांग नोंगक्रेम नृत्य
7 नवंबर आइजोल मिजोरम विधानसभा चुनाव, 2023
10 नवंबर शिलांग वंगाला महोत्सव
13 नवंबर अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली
14 नवंबर अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवंत नववर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा
15 नवंबर गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया
17 नवंबर भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
20 नवंबर पटना, रांची छठ (सुबह का अर्घ्य)
23 नवंबर देहरादून, शिलांग सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल
27 नवंबर अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा
30 नवंबर बेंगलुरु कनकदास जयंती

ये भी पढ़ें: HDFC, SBI, PNB सहित अन्य बैंक के Debit Card Replacement पर कितना लगता है चार्ज?