सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या है Atal Pension Yojana? केवल इतने से निवेश से हर महीने मिलेगी 5000 रुपये की पेंशन

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Sun, 20 Aug 2023 09:30 PM (IST)

Atal Pension Yojana सरकार लोगों को आर्थिक मदद देने के लिए कई तरह की स्कीम चलाती है। जो लोग नौकरी ...और पढ़ें

केवल इतने से निवेश से हर महीने मिलेगी 5000 रुपये की पेंशन
केवल इतने से निवेश से हर महीने मिलेगी 5000 रुपये की पेंशन

HighLights

  1. सरकार ने 2015 में अटल पेंशन योजना शुरू किया था।
  2. इस योजना में व्यक्ति को 5,000 रुपये का पेंशन मिलता है।
  3. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से इस योजना के लिए अकाउंट ओपन कर सकते हैं।

 नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Atal Pension Yojana Benefit: हम सभी को रिटायरमेंट के बाद की चिंता होती है। रिटायरमेंट के बाद भी अगर हमारे पास इनकम आती रहती है तो यह बहुत काम आता है। आज हम आपको सरकार की एक स्कीम के बारे में बताएंगे जहां आपको हर महीने पेंशन मिलेगा। अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) सरकार की एक ऐसी स्कीम है जहां आपको रिटायरमेंट के बाद भी पेंशन मिलता रहेगा। 

इस योजना में हमें हर महीने 210 रुपये का निवेश करना होगा। रिटायरमेंट के बाद आपको 5,000 रुपये की पेंशन मिलेगी। आप जितनी जल्दी इस योजना में निवेश करते हैं आपको उतना ज्यादा फायदा मिलता है। आप 210 रुपये से भी कम का निवेश कर सकते हैं।

अटल पेंशन योजना के बारे में 

इस योजना को 9 मई 2015 में शुरू किया गया था। इस साल इस योजना को 8 साल हो गया है। इस स्कीम में आप जब तक 60 साल की उम्र तक पहुंचते हैं तब तक आपको निवेश करना होता है। योजना का लाभार्थी जैसे ही 60 साल को हो जाते हैं तो उसके बाद उसे 5,000 रुपये का पेंशन मिलता है। यह पेंशन हर महीने मिलता है। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको 20 साल तक निवेश करना होगा। अगर आप हर महीने 5,000 रुपये का पेंशन का लाभ पाना चाहते हैं तो आपको 42 रुपये से 210 रुपये तक का भुगतान करना होगा। 

उदाहरण के तौर पर राकेश जब 18 साल का होता है और अटल पेंशन योजना में हर महीने 42 रुपये का निवेश करता है तो जब राकेश की उम्र 60 साल होगी तो उसे हर महीने 1,000 रुपये का पेंशन का लाभ मिलेगा। वहीं अगर राकेश  84 रुपये जमा करता है तब उसे 2,000 रुपये का पेंशन मिलेगा और 210 रुपये जमा करने पर 5,000 रुपये पेंशन के तौर पर मिलेगा। 

अगर कोई अटल पेंशन योजना में 40 की उम्र में निवेश करता है तो उसे हर महीने 1,454 रुपये निवेश करना होता है। इसी तरह 19 से 39 वर्ष के व्यक्ति के लिए अलग-अलग अमाउंट है। 

कहां करें आवेदन

आप इस योजना का लाभ पाने के लिए किसी भी बैंक में ऑनलाइन या ऑफलाइन अकाउंट ओपन करवा सकते हैं। आप अपने हिसाब से हर महीने राशि जमा कर सकते हैं। इस योजना के लिए आपके पास आधार नंबर, मोबाइल नंबर और सेविंग बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।