सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चर्चा में हैं Anil Ambani की कंपनियों के स्टॉक, आज भी निवेशक धड़ाधड़ खरीद रहे शेयर

Published: Thu, 22 Aug 2024 01:00 PM (IST)

पिछले कुछ सत्रों से अनिल अंबानी (Anil Ambani) रिलायंस पावर (Reliance Power) और रिलायंस होम फाइनेंस (Reliance Home Finance Ltd) ...और पढ़ें

Anil Ambani की कंपनियों के स्टॉक में तेजी
Anil Ambani की कंपनियों के स्टॉक में तेजी

HighLights

  1. रिलायंस पावर को अदाणी ग्रुप खरीद सकती है।
  2. पिछले 5 सत्र में रिलायंस होम फाइनेंस शेयर ने 19 फीसदी चढ़े।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर व्यकि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे भाई अनिल अंबानी (Anil Ambani) एक बार फिर से चर्चा में आ गए। दरअसल, अनिल अंबानी ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है। इस बीच अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) और रिलायंस होम फाइनेंस (Reliance Home Finance Ltd) के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली। दोनों कंपनी के शेयर पिछले कुछ सत्रों से फोकस में है।

रिलायंस पावर शेयर का हाल

अगर रिलायंस पावर के शेयर की बात करें तो पिछले तीन सत्र में कंपनी के शेयर 15 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। कंपनी के शेयर में 5 फीसदी की तेजी आई और यह 34.45 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर पहुंच गया। आज भी कंपनी के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। पिछले पांच सत्रों में कंपनी के शेयर में 21.52 फीसदी का उछाल आया।

कुछ दिन पहले यह खबर आई थी कि अदाणी ग्रुप (Adani Group) रिलायंस पावर को खरीदने की योजना बना रहा है। इस सूचना के बाद कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली।

रिलायंस होम फाइनेंस के शेयर

अनिल अंबानी की दूसरी कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (Reliance Home Finance Ltd) के शेयर भी आज तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। पिछले 5 सत्र में कंपनी के शेयर ने 19.04 फीसदी का रिटर्न दिया हैआ आज भी कंपनी के शेयर 4.69 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है।