यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दो रुपये महंगा हुआ अमूल का दूध
अमूल डायमंड अब 48 रुपए प्रति लीटर के स्थान पर 50 रुपए में मिलेगा।

नई दिल्ली। अमूल ने अपना दूध दो रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया है। बढ़ी हुई कीमतें सभी प्रकार के अमूल दूध उत्पादों पर लागू होंगी।
जानकारी के मुताबिक, अमूल डायमंड अब 48 रुपए प्रति लीटर के स्थान पर 50 रुपए में मिलेगा। वहीं अमूल गोल्ड और अमूल हेल्थ के दाम भी क्रमशः 46 रुपए प्रति लीटर से बढ़ 48 रुपए और 36 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 38 रुपए हो गए हैं।
महंगाई के दौर में अमूल का यह फैसला आम आदमी की परेशानी बढ़ाने वाला है।
