Move to Jagran APP

दुनिया के सबसे अमीर शख्स Jeff Bezos ने 1.22 अरब रुपये में खरीदा आशियाना, जानें क्या है खास

Amazon के सीइओ Jeff Bezos का नेट वर्थ इस समय 138.5 अरब डॉलर है। वह दुनिया के सबसे अमीर धनाढयों की सूची में पहले स्थान पर बने हुए हैं।

By Ankit KumarEdited By: Published: Sat, 18 Apr 2020 01:08 PM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2020 06:53 AM (IST)
दुनिया के सबसे अमीर शख्स Jeff Bezos ने 1.22 अरब रुपये में खरीदा आशियाना, जानें क्या है खास
दुनिया के सबसे अमीर शख्स Jeff Bezos ने 1.22 अरब रुपये में खरीदा आशियाना, जानें क्या है खास

न्यूयॉर्क, आइएएनएस। अमेजन के संस्थापक और सीइओ जेफ बेजोस ने 1.6 करोड़ डॉलर (करीब 1.22 अरब रुपये) में एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। उन्होंने अमेरिका के प्रमुख शहर न्यूयॉर्क में यह आशियाना खरीदा है। यह अपार्टमेंट 3,000 वर्गफुट का है। यह अपार्टमेंट बेजोस के आठ करोड़ डॉलर के एक मकान के करीब है। CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक बेजोस के इस नए अपॉर्टमेंट में तीन कमरे हैं। पिछले साल बेजोस ने दो नए अपार्टमेंट और एक प्रोपर्टी खरीदी थी। बेजोस ने जिस व्यक्ति से नया घर खरीदा है, उसने 2018 में 1.125 करोड़ डॉलर में यह संपत्ति खरीदी थी। इसका मतलब है कि दो साल बाद बेजोस ने 43 फीसद अधिक राशि देकर ये संपत्ति खरीदी है। उन्होंने डेलावेयर में रजिस्टर्ड एक कंपनी के जरिए यह अपार्टमेंट खरीदी है।  

loksabha election banner

कोरोनावायरस के चलते उत्पन्न मौजूदा हालात में भी दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत बेजोस की संपत्ति में करीब 24 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। लॉकडाउन के दौरान खरीदारी के लिए दिग्गज E-Commerce वेबसाइट Amazon पर लोगों की निर्भरता बढ़ी है। इस वजह से बेजोस की संपत्ति में यह बढ़ोत्तरी हुई है।  

इस समय बेजोस का नेट वर्थ 138.5 अरब डॉलर है। वह दुनिया के सबसे अमीर धनाढयों की सूची में पहले स्थान पर बने हुए हैं। फोर्ब्स की हालिया लिस्ट के मुताबिक बिल गेट्स 98 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ धनकुबेरों की वैश्विक सूची में दूसरे नंबर पर हैं। 

'Mansion Global' की रिपोर्ट के मुताबिक इस अपार्टमेंट की पहले की लिस्टिंग के मुताबिक इस मकान में बड़ी खिड़कियां, हाई कॉफेन सीलिंग, संगमरमर की दीवार जैसी चीजें हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.