सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना इंटरनेट वालों के लिए Airtel का तोहफा, लॉन्च किए 3 सस्ते 'सिर्फ कॉलिंग' प्लान; कितनी है कीमत और क्या हैं फायदे?

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:17 PM (IST)

Airtel Voice and SMS only: एयरटेल ने ट्राई के निर्देशों का पालन करते हुए बिना इंटरनेट वाले 'वॉयस और एसएमएस-ओनली' ...और पढ़ें

एयरटेल ने लॉन्च किए बिना इंटरनेट वाले सस्ते कॉलिंग और एसएमएस प्लान, जानें कीमत और फायदे

एयरटेल ने लॉन्च किए बिना इंटरनेट वाले सस्ते कॉलिंग और एसएमएस प्लान, जानें कीमत और फायदे

HighLights

  1. एयरटेल ने बिना डेटा वाले 'वॉयस और एसएमएस-ओनली' प्लान लॉन्च किए।

  2. तीन नए प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस शामिल हैं।

  3. ये प्लान्स बुजुर्गों और फीचर फोन यूजर्स के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| अगर आप मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते और सिर्फ कॉलिंग या मैसेज के लिए फोन रखते हैं, तो एयरटेल (Bharti Airtel) आपके लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है। दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) के नए निर्देशों का पालन करते हुए एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए बिना डेटा वाले 'वॉयस और एसएमएस-ओनली' (Airtel Voice and SMS only) प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, ऐसा करने वाली एयरटेल देश की पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है।

कितने के हैं नए प्लान?

एयरटेल ने ग्राहकों की जरूरत को समझते हुए 3 सस्ते प्लान बाजार में उतारे हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 185 रुपए, 203 रुपए और 206 रुपए रखी गई है।

क्या-क्या मिलेगा: इन तीनों ही प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग (STD and Raoaming Call) की सुविधा मिलेगी। साथ ही, हर प्लान में 300 मुफ्त एसएमएस भी दिए जाएंगे।

इसके अलावा, इन प्लान्स के साथ हैलो ट्यून्स (Hello Tunes) का फायदा भी मुफ्त मिल रहा है, यानी आप हर महीने बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के अपनी पसंद की कॉलर ट्यून सेट कर सकते हैं। बस ध्यान रहे, इनमें आपको मोबाइल डेटा यानी इंटरनेट नहीं मिलेगा।

कितनी होगी वैलेडिटी?

  • सबसे सस्ता 185 रुपए वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।
  • 203 रुपए वाले प्लान में आपको पूरे 30 दिन की वैधता मिलेगी।
  • वहीं, 206 रुपए वाला प्लान पूरे एक कैलेंडर महीने के लिए वैध होगा।

ये सभी प्लान एयरटेल के ऐप (Airtel Thanks App) और आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो चुके हैं।

क्यों लाए गए ये प्लान?

कई लोग, खासकर बुजुर्ग या फीचर फोन यूजर्स मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ बात करने या मैसेज पढ़ने के लिए करते हैं। ऐसे में उन्हें महंगे इंटरनेट वाले प्लान लेने पड़ते थे। इन्हीं यूजर्स की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए ट्राई के निर्देश पर ये खास प्लान पेश किए गए हैं। हालांकि, एयरटेल की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- 'फंडामेंटल्स पूरी तरह ठीक, लेकिन...', भारतीय बाजार से क्यों पैसा निकाल रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स? वित्त मंत्री ने गिनाई वजह