'आसमान में चलता-फिरता दफ्तर' है PM Modi का ये प्लेन! कीमत कितनी और कौन-कौन करता है सफर? जानें पूरी डिटेल
PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे के बाद 'एयर इंडिया वन' विमान चर्चा में है। क्या ...और पढ़ें

पीएम मोदी का एयर इंडिया वन: आसमान में चलता-फिरता दफ्तर, जानें सुरक्षा और सुविधाओं की पूरी डिटेल
HighLights
भारतीय वायुसेना के विशेष प्रशिक्षित पायलट विमान उड़ाते हैं।
मिसाइल अटैक से बचाने वाला एडवांस सुरक्षा सिस्टम मौजूद।
हवा में ईंधन भरने और सुरक्षित संचार की सुविधा उपलब्ध।
नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में इजराइल दौरे पर थे, जिसके साथ ही भारत का सबसे सुरक्षित और हाईटेक विमान भी चर्चा में आ गया। जिसका नाम है- एअर इंडिया वन (Air India One), जिसे भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) संचालित करती है।
यह वही खास विमान है, जिससे पीएम मोदी (PM Modi) विदेश दौरों पर जाते हैं और जो सुरक्षा के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के विमान एयर फोर्स वन की टक्कर का माना जाता है। अब सवाल यह है कि आखिर इस विमान को उड़ाता कौन है और इसमें कौन-कौन सफर कर सकता है। साथ ही, यह कितना सुरक्षित है।
कौन उड़ाता है प्रधानमंत्री का विमान?
- एअर इंडिया विमान को भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के विशेष रूप से प्रशिक्षित पायलट उड़ाते हैं।
- हर उड़ान में आमतौर पर चार पायलट तैनात रहते हैं।
- साथ में डॉक्टरों की टीम और विशेष सुरक्षा कर्मी मौजूद रहते हैं।
- विमान का संचालन और सुरक्षा पूरी तरह वायुसेना के नियंत्रण में होता है, न कि एअर इंडिया के कमर्शियल स्टाफ के।
कितनी बार विदेश गए मोदी?
मई 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी 100 से ज्यादा विदेश यात्राएं कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2014 से 2019 के बीच विदेश दौरों पर करीब 518 करोड़ रुपए खर्च हुए। इसी दौरान एअर इंडिया वन को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दिलचस्पी बढ़ी है।
कौन सा विमान है Air India One?
- मॉडल: Boeing 777-300ER
- कुल विमान: 2 (2020 में शामिल किए गए)
- कीमत: लगभग 8400 करोड़ रुपए
- रेंज: करीब 13,500 किमी बिना रुके
- स्पीड: लगभग 900 किमी/घंटा
इन विमानों ने पुराने Boeing 747-400 की जगह ली है, जो पहले प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के आधिकारिक दौरों में इस्तेमाल होता था।
यह भी पढ़ें- India–Israel FTA हुआ तो क्या-क्या हो जाएगा सस्ता, आम आदमी को क्या मिलेगा फायदा; यहां जानें सब
क्या है इसकी सबसे बड़ी खासियत?
एअर इंडिया वन सिर्फ एक विमान नहीं, बल्कि 'आसमान में चलता-फिरता दफ्तर' है।
सिक्योरिटी सिस्टम:
- मिसाइल अटैक से बचाने के लिए एडवांस इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम
- रडार और हीट-सीकिंग मिसाइल से सुरक्षा
- मिसाइल एप्रोच वार्निंग सिस्टम (MAWS)
- न्यूक्लियर धमाके से बचाव के लिए 238 मील लंबी विशेष केबलिंग
तकनीकी क्षमता:
- हवा में ही फ्यूल भरने की सुविधा
- सुरक्षित और नॉन-इंटरसेप्टेबल कम्युनिकेशन सिस्टम
- आपात स्थिति में मोबाइल कमांड सेंटर की तरह काम करने की क्षमता
अंदर की सुविधाएं:
- कॉन्फ्रेंस रूम और ऑफिस
- बड़ा बेडरूम और लाउंज
- मेडिकल इमरजेंसी रूम
- करीब 2000 लोगों के लिए पर्याप्त भोजन स्टॉक
VIP-1, VIP-2 और VIP-3 क्या है?
Air India One की उड़ान में:
- राष्ट्रपति: VIP-1
- उपराष्ट्रपति: VIP-2
- प्रधानमंत्री: VIP-3
इनके लिए अलग एग्जीक्यूटिव एन्क्लोजर होता है, जिसमें ऑफिस और बेडरूम शामिल है। बाकी यात्रियों को रंग-कोडेड पहचान पत्र पहनना जरूरी होता है।
अन्य VIP विमान भी मौजूद
घरेलू और छोटे अंतरराष्ट्रीय दौरों के लिए वायुसेना के पास बोइंग बिजनेस जेट (BBJ) और ERJ-135 जैसे विमान भी हैं। प्रधानमंत्री आमतौर पर 'राजदूत' नाम के BBJ का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लंबी और संवेदनशील यात्राओं के लिए 777-300ER ही चुना जाता है।
क्यों खास है मोदी का इजराइल दौरा?
इजराइल जैसे रणनीतिक और सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील देश के दौरे में एअर इंडिया वन (Air India One) की भूमिका और भी अहम हो जाती है। यह विमान न सिर्फ प्रधानमंत्री को सुरक्षित पहुंचाता है, बल्कि यात्रा के दौरान भी उन्हें पूरी तरह कनेक्टेड और सक्रिय रखता है।
एअर इंडिया वन आज भारत की ताकत, तकनीकी क्षमता और वैश्विक मौजूदगी का उड़ता प्रतीक बन चुका है। जब पीएम मोदी इजराइल जैसे अहम दौरे (PM Modi Israel Visit) पर निकलते हैं, तो उनके साथ सिर्फ एक विमान नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा और प्रतिष्ठा भी उड़ान भरती है।
