AIIB कोरोना से लड़ने के लिए भारत को देगा 500 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद
इस परियोजना को एआईआईबी की COVID -19 रिकवरी सुविधा द्वारा वित्त फंडेड किया गया है जो महामारी से प्रभावित बैंक के सदस्यों की तत्काल वित्तपोषण आवश्यकताओं को पूरा करता है।
नई दिल्ली, पीटीआइ। एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) ने COVID-19 महामारी से लड़ने के लिए भारत के प्रयासों का समर्थन करते हुए 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर के कर्ज की मंजूरी दी है।
AIIB की COVID-19 रिकवरी सुविधा को बनाने का उद्देश्य दुनियाभर में कोरोना के प्रकोप को कम किया जा सके। साथ ही इसका गठन इसलिए किया गया है ताकि इसमें शामिल सदस्य देशों को तत्काल आर्थिक मदद दी जा सके और लोगों के वित्तीय तथा स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा किया जा सके। इसका शुरुआती आकार 5 से 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।
बीजिंग हेडक्वार्टर के एजेंसी के मुताबिक, AIIB निदेशक मंडल ने देश की राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारियों को मजबूत करके COVID-19 द्वारा उत्पन्न खतरे को रोकने, पता लगाने और ठीक करने के भारत के प्रयासों का समर्थन करते हुए 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दी है।'
इस परियोजना को एआईआईबी की COVID -19 रिकवरी सुविधा द्वारा वित्त फंडेड किया गया है जो महामारी से प्रभावित बैंक के सदस्यों की तत्काल वित्तपोषण आवश्यकताओं को पूरा करता है।
एआईआईबी ने कहा कि भारत COVID -19 इमरजेंसी रिस्पांस एंड हेल्थ सिस्टम प्रिपेयडनेस प्रोजेक्ट, जो विश्व बैंक के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करने में भारत का समर्थन करेगा। यह परियोजना चिकित्सा उपकरणों की खरीद, रोग का पता लगाने की क्षमताओं और अनुसंधान को बढ़ाने का भी समर्थन करती है।