Move to Jagran APP

महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी 'Oxygen on wheels' सेवा पहुंचा रहा महिंद्रा लाजिस्टिक्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक बयान में कहा कि यह सेवा महिंद्रा लाजिस्टिक्स के निर्देशन में चलेगी। इसमें प्रशासन और स्थानीय निकायों की भी साझेदारी रहेगी। कंपनी ने कहा कि अन्य शहरों में सेवा का विस्तार करने के लिए स्थानीय प्रशासन और सरकारी विभागों के साथ बातचीत की गई है।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Tue, 04 May 2021 08:23 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 07:34 AM (IST)
महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी 'Oxygen on wheels' सेवा पहुंचा रहा महिंद्रा लाजिस्टिक्स
Oxygen on wheels P C : Pixabay

नई दिल्ली, एजेंसी। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में महिंद्रा लाजिस्टिक्स ने मंगलवार को ऑक्सीजन ऑन व्हील्स (ओ2डब्ल्यू) सेवा लांच की। कंपनी इस सुविधा के तहत उत्पादकों को अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों तक ऑक्सीजन पहुंचाने की निशुल्क सेवा दे रही है। शुरुआत में यह सेवा महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे, पुणे, पिंपरी, चिंचवाड़, चाकन, नासिक और नागपुर जैसे शहरों में शुरू की गई। इसके बाद मंगलवार दोपहर कंपनी ने ट्वीट बताया कि सेवा दिल्ली में भी शुरू हो गई है।

loksabha election banner

इसके लिए कंपनी ने लगभग 100 वाहन लगाए हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक बयान में कहा कि यह सेवा महिंद्रा लाजिस्टिक्स के निर्देशन में चलेगी। इसमें प्रशासन और स्थानीय निकायों की भी साझेदारी रहेगी। कंपनी ने यह भी कहा कि दिल्ली और अन्य शहरों में इस सेवा का विस्तार करने के लिए स्थानीय निकाय प्रशासन और सरकारी विभागों के साथ बातचीत की गई है।

महिंद्रा ग्रुप के प्रबंध निदेशक और सीईओ अनीश शाह ने कहा कि ऑक्सीजन आन व्हील्स सेवा शुरू होने से लोगों की जान बचाने और स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव कम करने में मदद मिली है।

देश इस समय कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के चलते कई शहरों में हॉस्पिटल बेड्स व ऑक्सीजन बेड्स की कमी से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 2,04,00,852 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 34,52,004 मामले अभी भी सक्रिय हैं। वहीं, 1,67,16,794 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 2,23,284 लोगों की दुखद मृत्यु हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.