सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जनवरी से सितंबर के दौरान किफायती आवासों की आपूर्ति में आया 27 फीसद का उछाल: क्रेडाई

By Praveen DwivediEdited By:
Published: Tue, 07 Nov 2017 09:08 PM (IST)

रेरा और जीएसटी के लागू होने से उन होम बॉयर्स में भरोसा बढ़ा है, जो फिलहाल इस असमंजस में हैं कि घर खरीदें या नहीं

जनवरी से सितंबर के दौरान किफायती आवासों की आपूर्ति में आया 27 फीसद का उछाल: क्रेडाई
जनवरी से सितंबर के दौरान किफायती आवासों की आपूर्ति में आया 27 फीसद का उछाल: क्रेडाई

नई दिल्ली (पीटीआई)। अफोर्डेबल हाउसिंग (किफायती आवास) को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से की गईं विभिन्न पहलों का असर देखने को मिला है। जनवरी से सितंबर अवधि के दौरान आठ प्रमुख शहरों में अफोर्डेबल हाउसेज की आपूर्ति 27 फीसद उछलकर 26,081 यूनिट के स्तर पर पहुंच गई है। एक साल पहले यह आंकड़ा 20,485 यूनिट का रहा था। यह जानकारी एक अध्ययन के जरिए सामने आई है।

रियल एस्टेट डेवलपर्स बॉडी क्रेडाई-एमसीएचआई के मुताबिक नई लॉन्चिंग में से करीब 40 फीसद अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजक्ट्स मुंबई, कोलकाता और पुणें में लॉन्च किए गए थे। मुंबई में सबसे ज्यादा नए प्रोजक्ट लॉन्च किए गए। सितंबर 2017 तक यह आंकड़ा 19,400 नई रेजिडेंशियल यूनिट्स का रहा जिसमें से अफोर्डेबल हाउसिंग यूनिट्स का हिस्सा 10,000 यूनिट्स का था। पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 300% की वृद्धि दर्ज की गई थी।

क्रेडाई के प्रेसिडेंट मयूर शाह ने बताया, “बाजार त्यौहारी मौसम के चलते सकारात्मक दिख रहा है क्योंकि डेवलपर्स को अच्छी खासी संख्या में इन्क्वाइरी मिल रही हैं। बाजार फेस्टिव मूड में है, इसीलिए दिवाली की शुरुआत से ही मांग बढ़ रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि अगर चीजें सामान्य हो जाएं तो बिक्री बढ़ जाएगी और अगले छह महीनों में बिक्री अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच सकती है। रेरा और जीएसटी के लागू होने से उन होम बॉयर्स में भरोसा बढ़ा है, जो फिलहाल इस असमंजस में हैं कि घर खरीदें या नहीं। शाह ने आगे कहा, “होम बॉयर्स के बीच बढ़े उत्साह के कारण मुंबई जैसे स्थानों में इन्क्वाइरी (पूछताछ) की संख्या में इजाफा हुआ है। वर्तमान त्यौहारी सीजन को देखते हुए इसमें भी अच्छा रेस्पांस देखने को मिला है।”