सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गौतम अदाणी पर पुष्कर धामी ने जताया भरोसा, सौंपा बिजली सप्लाई का काम; 25 साल तक निभाएंगे जिम्मेदारी

Published: Wed, 14 Oct 2026 12:50 PM (IST)

Adani Power Latest News: उत्तराखंड सरकार ने अदाणी पावर को 25 साल के लिए बिजली आपूर्ति का अहम कॉन्ट्रैक्ट दिया ...और पढ़ें

उत्तराखंड सरकार ने अदाणी पावर को सौंपा 25 साल का बिजली आपूर्ति कॉन्ट्रैक्ट, शेयरों में आया उछाल

उत्तराखंड सरकार ने अदाणी पावर को सौंपा 25 साल का बिजली आपूर्ति कॉन्ट्रैक्ट, शेयरों में आया उछाल

HighLights

  1. उत्तराखंड सरकार ने अदाणी पावर को 25 साल का कॉन्ट्रैक्ट दिया।

  2. कंपनी 1,234 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करेगी।

  3. कॉन्ट्रैक्ट की खबर से अदाणी पावर के शेयर उछले।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने गौतम अदाणी पर भरोसा जताया है। उन्होंने अदाणी की पावर कंपनी (Adani Power) को एक बड़ा और अहम कॉन्ट्रैक्ट सौंपा है। जिसके तहत कंपनी उत्तराखंड के लिए 25 साल तक काम करेगी।

दरअसल, अदाणी पावर लिमिटेड को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) की तरफ से एक लेटर ऑफ अवॉर्ड जारी किया गया है। कंपनी ने मंगलवार, 14 अक्टूबर 2026 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को दी गई आधिकारिक जानकारी में यह बात बताई।

क्या है ऑर्डर और कितना बड़ा है प्रोजेक्ट?

अदाणी पावर ने बताया है कि UPCL की तरफ से मंगाए गए टेंडर में उनकी कंपनी ने बाजी मारी है और उन्हें एक लॉन्ग टर्म पावर सप्लाई एग्रीमेंट (PSA) के तहत यह अवॉर्ड मिला है। यह पूरा प्रोजेक्ट 1,320 मेगावाट (MW) की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी वाले थर्मल पावर का है। इसमें से 1,234 मेगावाट बिजली की नेट सप्लाई का जिम्मा सीधे तौर पर अदाणी पावर के पास होगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह कॉन्ट्रैक्ट एक डोमेस्टिक एंटिटी (घरेलू कंपनी) की तरफ से मिला है।

25 सालों तक लगातार होगी सप्लाई

यह गौतम अदाणी के लिए एक बहुत बड़ी डील है, क्योंकि यह कोई शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट नहीं है। इस पावर सप्लाई एग्रीमेंट के तहत अदाणी पावर पूरे 25 सालों तक बिजली की सप्लाई करेगी।

यह भी पढ़ें- 'भारत के सामने बहुत चुनौती', वेदांता वाले अनिल अग्रवाल की AI पर बड़ी चेतावनी, Copper पर सरकार को दी क्या सलाह?

शर्तें और जरूरी मंजूरियां

अदाणी पावर को यह लेटर ऑफ अवॉर्ड 13 अक्टूबर, 2026 को मिला। हालांकि, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए टैरिफ को अपनाने के लिए अभी उत्तराखंड इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन की मंजूरी मिलना बाकी है। यह मंजूरी इलेक्ट्रिसिटी एक्ट, 2003 के सेक्शन 63 के तहत ली जाएगी।

इसके साथ ही, कंपनी ने यह भी साफ किया है कि इस टेंडर को देने वाली कंपनी में अदाणी ग्रुप या उसके प्रमोटर का कोई भी निजी हित शामिल नहीं है। यह पूरी तरह से एक निष्पक्ष कॉन्ट्रैक्ट है और यह रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन के दायरे में भी नहीं आता है।

खबर सामने आते ही भागा शेयर

यह खबर सामने आते ही अदाणी पावर के शेयर में जोरदार उछाल देखने को मिला। कंपनी का शेयर सुबह 185.61 रुपए के लेवल पर ओपन हुआ। खबर लिखे जाने तक इसमें 3% की तेजी आई और 5.74 रुपए उछलकर 191.70 रुपए पर कारोबार (Adani Powwr Share Price) करता दिखा।

यह स्टॉक एक महीने में 5.10% टूट चुका है। हालांकि, पिछले 6 महीने में इसने 4.50% और एक साल में 23% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इसका 52 हफ्ते का हाई लेवल 254.20 रुपए और लो लेवल 1.28.10 रुपए है। कंपनी का मार्केट कैप 3,69,804 करोड़ रुपए है।

यह भी पढ़ें- नोएडा एक्सप्रेसवे पर घर खरीदने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले! सिर्फ इतने समय में प्रॉपर्टी का दाम हुआ 3 गुना से ज्यादा

SOURCE- BSE