ADB का अनुमान: इस साल 10 फीसद रह सकती है सकती है भारत की आर्थिक विकास दर
एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने यह अनुमान लगाया है कि इस वित्तीय वर्ष में भारत की आर्थिक विकास दर 10 फीसद तक रह सकती है। हालांकि इससे पहले इस संस्था ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के आर्थिक विकास के 11 फीसद तक रहने का अनुमान लगाया था।
नई दिल्ली, पीटीआइ। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने महामारी की दूसरी लहर के प्रतिकूल प्रभाव का हवाला देते हुए, चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के आर्थिक विकास के 10 फीसद के रहने का अनुमान लगाया है। एशियाई विकास बैंक की तरफ से बुधवार के दिन इस बात की जानकारी उपलब्ध कराई गई। हालांकि, इससे पहले इस संस्था ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के आर्थिक विकास के 11 फीसद तक रहने का अनुमान लगाया था।
एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने अपने हालिया आर्थिक दृष्टिकोण में कहा कि मार्च 2022 में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में भारत के विकास के पूर्वानुमान को संशोधित किया गया था, क्योंकि मई के दौरान कोरना महामारी के मामलों में तेज बढ़ोतरी ने आर्थिक रिकवरी को काफी प्रभावित किया था। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह रही कि, राज्यों की तरफ से लॉकडाउन में ढील देने के बाद, और यात्रा के पहले की तरह सामान्य होने की वजह संक्रमण का फैलाव काफी तेजी से हुआ था।
एशियन डेवलपमेंट आउटलुक अपडेट (ADOU) 2021 में यह कहा गया है कि, "वित्त वर्ष 2021 की शेष तीन तिमाहियों में भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती से वापसी की उम्मीद की जा रही है और वित्त वर्ष 2022 में 7.5 फीसद की वृद्धि से पहले पूरे वित्तीय वर्ष में 10 फीसद की वृद्धि होने का अनुमान है।"
इस साल अप्रैल में अपने एशियाई विकास आउटलुक पूर्वानुमान में, मल्टीलैटरल फंडिंग एजेंसी ने भारत को चालू वित्त वर्ष में 11 फीसद की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया था। इसके पीछे प्रमुख तौर पर खपत का धीरे-धीरे ठीक होना, सरकारी खर्च और निर्यात वित्त वर्ष 2021 की वृद्धि में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में अधिक योगदान देना जैसे कारण बताए गए थे।
एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के अनुसार, घरेलू खपत में लंबे समय तक सुधार के बावजूद, भारत के मुकाबले चाइना में विकास दर अधिक मजबूत रहेगी।