8th Pay Commission: क्या लटक जाएगी सैलरी? रंजना प्रकाश देसाई को मिली बड़ी जिम्मेदारी से चिंता में संगठन, सरकार से मांगा जवाब!
8th Pay Commission Salary Hike: जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की UCC ड्राफ्ट कमेटियों में नियुक्ति से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स ...और पढ़ें

8th Pay Commission: Ranjana Prakash Desai to ready draft of UCC for West Bengal
HighLights
जस्टिस रंजना देसाई को पश्चिम बंगाल UCC कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया।
केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट में देरी की चिंता।
AINPSEF ने सरकार से वेतन आयोग पर स्पष्टीकरण की मांग की।
नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) 2026 के ड्राफ्ट की समीक्षा के लिए 9 सदस्यों की एक हाई-लेवल एक्सपर्ट कमेटी बनाई है। इस कमेटी की कमान सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (Ranjana Prakash Desai) को सौंपी गई है।
लेकिन इस नियुक्ति के बाद ही दिल्ली से लेकर कोलकाता तक, सरकारी कर्मचारियों के गलियारों में एक नई चिंता ने जन्म ले लिया है। कर्माचिरयों के मन में इस बात की चिंता है कि क्या इस नई जिम्मेदारी की वजह से 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission) की रिपोर्ट आने में देरी हो जाएगी? आइए विस्तार से समझते हैं कि रंजना देसाई को दी गई इस जिम्मेदारी के क्या मायने हो सकते हैं?
बंगाल सरकार ने क्या कहा?
दरअसल, हाल ही में बंगाल की राज्य सरकार (West Bengal Government) ने यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया और उसकी कमान जस्टिस रंजना देसाई के हाथों में सौंपी। मालूम हो कि बंगाल से पहले महाराष्ट्र सरकार ने भी यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने से लिए 7 लोगों की कमेटी का गठन किया था, जिसका अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई को बनाया गया।
कर्मचारियों के मन में क्यों है डर?
जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई इस वक्त केंद्र सरकार के 8वें वेतन आयोग की भी चेयरपर्सन हैं। देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को उम्मीद है कि ये आयोग जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगा ताकि उनकी सैलरी और पेंशन में बंपर इजाफा हो सके। कर्मिचारियों के मन में अब डर है कि जस्टिस रंजना देसाई को दी गई इतनी सारी जिम्मेदारियों की वजह से कहीं 8वें वेतन आयोग का काम न अटक जाए।
ऑल इंडिया NPS कर्मचारी महासंघ ने उठाई मांग
इस पूरे मामले पर 'अखिल भारतीय एनपीएस कर्मचारी महासंघ' (AINPSEF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और रंजना देसाई को बधाई देने के साथ-साथ कर्मचारियों की टेंशन के बारे में जवाव मांगा।
मनजीत सिंह पटेल ने कहा:
अखिल भारतीय एनपीएस कर्मचारी महासंघ (AINPSEF) पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के ड्राफ्ट कमेटी की चेयरपर्सन के रूप में न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई जी की नियुक्ति का स्वागत करता है। देसाई जी पहले उत्तराखंड UCC ड्राफ्ट और हाल ही में महाराष्ट्र UCC कमेटी की चेयरपर्सन भी नियुक्त हो चुकी हैं। आपकी विधि विशेषज्ञता और अनुभव सराहनीय है।
चूंकि आप 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की भी चेयरपर्सन हैं, इसलिए लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स में यह आशंका बलवती हो रही है कि आपकी व्यस्तता से पे कमीशन की रिपोर्ट में अनावश्यक देरी न हो जाए।
@GovtOfIndia_
से हमारा विनम्र अनुरोध है कि इस संबंध में तुरंत स्पष्ट क्लैरिफिकेशन जारी कर कर्मचारियों और पेंशनर्स को आश्वस्त किया जाए कि 8वें वेतन आयोग का कार्य निर्धारित समय पर पूरा होगा और इससे कोई प्रभावित नहीं होगा।
कहां तक पहुंचा वेतन आयोग का काम?
8वां वेतन आयोग लगातार काम कर रहा है। हाल ही में वेतन आयोग की बैठक कोलकाता में समाप्त हुई, जहां आयोग ने सभी संगठनों की मांग और सुझावों को सुना। 8वें वेतन आयोग का गठन नवंबर 2025 में हुआ था, और आयोग ने काम पूरा करने के लिए 17 महीनों का समय मांगा था।
ये भी पढ़ें: Credit Card यूजर्स सावधान! बिना खर्च किए भी लग सकती है पेनल्टी, लोन एपलीकेशन हो सकती है रिजेक्ट; तुरंत करें ये काम
