सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8th Pay Commission: 3.83 फिटमेंट फैक्टर से कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी? कैलकुलेशन से समझें पूरा गुणा-गणित

Published: Wed, 15 Apr 2026 06:15 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 15 Apr 2026 03:31 PM (GMT+05:30)

8th Pay Commission Fitment Factor: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग की मांग तेज हो गई है। नेशनल काउंसिल ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली| केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल आ सकता है। आठवें वेतन आयोग के लिए 3.833 फिटमेंट फैक्टर ( 8th pay commission fitment factor 3.83) की मांग ने हलचल बढ़ा दी है। नेशनल काउंसिल (NC-JCM) की स्टाफ साइड ने सरकार को 51 पेज का मेमोरेंडम भेजकर साफ कहा है कि महंगाई के हिसाब से वेतन बढ़ाना जरूरी है।

जेसीएम के सचिव शिव गोपाल मिश्रा (shiv gopal mishra 8th pay commission) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि, "कर्मचारियों की जरूरतों और बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए कई अहम प्रस्ताव दिए गए हैं।"

फिटमेंट फैक्टर पर है सबसे बड़ा फोकस

सबसे बड़ा फोकस फिटमेंट फैक्टर पर है। 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था, लेकिन अब इसे 3.833 करने की मांग उठी है। इसका सीधा असर सैलरी पर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर, लेवल-1 की न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर करीब ₹69,000 तक पहुंच सकती है।

अब समझते हैं कि आखिर फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से लेवल 1 से 18 तक कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी। चलिए इसका पूरा कैलकुलेशन समझते हैं।

फिटमेंट फैक्टर क्या होता है? (What is fitment factor?)

ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लॉई फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत पटेल ने बताया कि फिटमेंट फैक्टर एक मल्टीप्लायर होता है, जिससे मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा कर नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। जितना ज्यादा फिटमेंट फैक्टर, उतनी ज्यादा सैलरी और पेंशन।

यह भी पढ़ें- 8th pay commission बड़ा अपडेट: फिटमेंट फैक्टर, फैमिली यूनिट से HRA तक, JCM ने रखीं बड़ी मांगें; कितनी बढ़ेगी सैलरी?

फिटमेंट फैक्टर कैसे काम करता है? कैलकुलेशन से समझें (How will the fitment factor increase the salary?)

अगर किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और फिटमेंट फैक्टर 3.83 तय होता है, तो:

₹18,000 × 3.833 = ₹68,994
यानी बेसिक सैलरी सीधे बढ़कर ₹68,994 हो जाएगी।
अगर मौजूदा बेसिक सैलरी ₹50,000 है तो:

₹50,000 × 3.833 = ₹1,91,650
मतलब नई बेसिक सैलरी ₹1,91,650 तक पहुंच सकती है।

3.833 फिटमेंट फैक्टर से लेवल 18 तक कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?

ग्रेड वर्तमान बेसिक पे अनुमानित बेसिक पे
Level 1 18,000 68,994
Level 2 19,900 76,217
Level 3 21,700 83,111
Level 4 25,500 97,665
Level 5 29,200 111,836
Level 6 35,400 135,582
Level 7 44,900 171,967
Level 8 47,600 182,308
Level 9 53,100 203,373
Level 10 56,100 214,863
Level 11 67,700 259,291
Level 12 78,800 301,804
Level 13 118,500 453,855
Level 13 131,100 502,113
Level 14 144,200 552,286
Level 15 182,200 697,826
Level 16 205,400 786,682
Level 17 225,000 861,750
Level 18 250,000 957,500

हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि NC-JCM ने कई लेवल को मर्ज करने का भी प्रस्वात दिया है।

फिटमेंट फैक्टर किन फैक्टर्स पर निर्भर करता है? (On what factors does the fitment factor depend?)

  • महंगाई और जीवन-यापन की लागत
  • CPI और CPI-IW के आंकड़े
  • सरकार की वित्तीय स्थिति और बजट
  • कुल वेतन खर्च की सीमा
  • प्राइवेट सेक्टर से सैलरी की तुलना
  • इंडस्ट्री सैलरी सर्वे और मार्केट बेंचमार्क

बढ़ी हुई सैलरी कब से आएगी?

आठवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से ड्यू माना जा रहा है, यानी नियमों के हिसाब से बढ़ी हुई सैलरी (8th pay commission salary hike 2026) इसी तारीख से मिलनी चाहिए। लेकिन मंजीत पटेल का कहना है कि आयोग को रिपोर्ट देने, कैबिनेट मंजूरी और लागू होने में करीब 18 से 24 महीने लग सकते हैं। ऐसे में कर्मचारियों के हाथ में बढ़ी सैलरी 1 जुलाई 2027 या 1 जनवरी 2028 से आने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें- DA Hike News: 360 रुपए से ₹7500 तक, कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी और कब मिलेगा एरियर? एक्सपर्ट से समझें