पुरानी कार खरीदते समय क्या कदम उठाएं
पुरानी कार खरीदने का सबसे अच्छा तरीका ऑनलाइन है। इसके लिए किसी कार पोर्टल का सहयोग लेना सबसे अच्छा विकल्प है। मसलन, एचडीएफसी बैंक प्रीओन्ड कार बाजार। इस पोर्टल पर हजारों पुरानी कार है जिसे देख कर चयन किया जा सकता है। संगठित कंपनियों के पास जाने का फायदा यह है कि कई वाहनों के विकल्प मिलते हैं, लेनदेन में पारदर्शिता
पुरानी कार खरीदने का सबसे अच्छा तरीका ऑनलाइन है। इसके लिए किसी कार पोर्टल का सहयोग लेना सबसे अच्छा विकल्प है। मसलन, एचडीएफसी बैंक प्रीओन्ड कार बाजार। इस पोर्टल पर हजारों पुरानी कार है जिसे देख कर चयन किया जा सकता है। संगठित कंपनियों के पास जाने का फायदा यह है कि कई वाहनों के विकल्प मिलते हैं, लेनदेन में पारदर्शिता रहती है, उत्पादों की गारंटी होती है।
पोर्टल के जरिये आप अपनी पसंदीदा गाड़ियों की सूची बना लीजिए। इनके बीच आपस में तुलनात्मक अध्ययन कर लें। गाड़ी की तस्वीर देखें। विक्रेता और गाड़ी के बारे में लोगों की प्रतिक्रिया भी देख लें। इसके बाद आप कुछ चयनित गाड़ियों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। इसके बाद भी कई चीजों के बारे में पता करना जरूरी है। मसलन उक्त गाड़ी के मॉडल की बिक्री बंद होने की संभावना तो नहीं है। ऐसी स्थिति में वाहनों की दोबारा बिक्री के समय काफी कम कीमत लगाई जाती है। साथ ही इंजन के बारे में, गाड़ी की पेंट, गियर, कल्च, ब्रेक पैड, एयरकंडीशनिंग आदि की जांच करना या करवाना जरूरी है। बेहतर होगा आप इसकी टेस्ट ड्राइव लें। इसके बाद गाड़ी के कागजात का सत्यापन करवायें। स्वामित्व से संबंधित कागजात, पंजीयन, बीमा, टैक्स भुगतान समेत सभी कागजात को देखें और सत्यता जांच लें।
अब आपको कर्ज लेने की जरूरत होगी। इसके बारे में कुछ जरूरी चीजें मसलन, पुरानी कार को कर्ज देने की नीति क्या है। बैंक किस दर पर कर्ज दे रहे हैं। बाजार में अन्य बैंकों के इस तरह के कर्ज पर क्या दर है। खरीद के समय कितना भुगतान करना होगा। बैंक किस तरह के एनओसी मांगते हैं। कुछ बैंक डुप्लिकेट एनओसी पर कर्ज नहीं देते। अगर स्वामित्व और पंजीयन संबंधी कागजों में गड़बड़ी है तो कोई भी बैंक कर्ज नहीं देगा।
पुरानी कारों के मामले में आज कल कई बैंक विशेष कर्ज देने की स्कीम चला रहे हैं। एचडीएफसी बैंक आय प्रमाण पत्र नहीं, चरणबद्ध मासिक किस्त विकल्प और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी कार खरीदने के विशेष स्कीम चला रहा है। एचडीएफसी फिक्स्ड और फ्लोटिंग दोनों तरह की दरों पर कर्ज देता है। कार की राशि का 80 फीसद तक कर्ज मिल सकता है। कुछ मॉडलों में डीलर के मूल्यांकन का 100 फीसद तक कर्ज लिया जा सकता है।
अशोक खन्ना [बिजनेस हेड (व्हीकल्स लोन), एचडीएफसी बैंक]