साल 2021 के जनवरी माह में करीब दो दर्जन फिल्में और दर्जनभर वेबसीरीज पर्दे पर और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी हैं। अब फरवरी में रिलीज होने वाली फिल्मों लिस्ट भी लंबी है। आने वाले दिनों में कई फिल्मों की एक साथ रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टकराव देखने को मिलने वाला है। नेक्स्ट वीक से लेकर नेक्स्ट मंथ तक रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी सूची देखें।
नेक्स्ट वीक से शुरू होगी फिल्मों की जंग
फरवरी के पहले शुक्रवार यानी 5 फरवरी को दो बड़ी फिल्में एक साथ पर्दे पर रिलीज हो रही हैं। एक फिल्म है विनीत सिंह के धुआंधार अभिनय से सजी फिल्म आधार तो दूसरी है हॉलीवुड एक्शन फिल्म मोंस्टर हंटर। दोनों फिल्मों के ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में छा गए हैं। इसके बाद 19 फरवरी को फिल्म ट्यूजडे एंड फ्राइडे और चेक पर्दे पर एक साथ रिलीज हो रही हैं।
फरवरी में एक्शन से भरपूर वेबसीरीज
मनोज बाजपेयी के एक्टिंग से सजी एक्शन वेबसीरीज द फैमिली मैन का दूसरा सीजन अमेजन प्राइम पर रिलीज होने के लिए तैयार है। सितंबर 2019 में इसका पहला सीजन प्रीमियर किया गया था। पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन में भी रॉ एजेंट बने मनोज बाजपेयी आतंकी घटनाओं को रोकने के मिशन पर होंगी। यह वेबसीरीज 22 फरवरी को रिलीज होगी।
पर्दे पर टकराएंगी बड़े स्टार्स की ये फिल्में
फरवरी में कई फिल्में एक दूसरे से पर्दे पर टकरा रही हैं। मार्च में 26 तारीख को हॉलीवुड फिल्म गॉडजिला कांग और हाथी मेरे साथी एक साथ रिलीज होंगी। इसके बाद अक्टूबर में दशहरा के मौके पर सुपरस्टार्स से भरपूर फिल्म RRR और अजय देवगन की फिल्म मैदान आमने सामने होंगी। मई में ईद के मौके पर जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 और सलमान खान की फिल्म राधे बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी।
फरवरी में रिलीज होने वाली फिल्में
आधार, 5 फरवरी सिनेमाघरों में
मोंस्टर हंटर, 5 फरवरी, सिनेमाघरों में
ट्यूजडे एंड फ्राइडे, 19 फरवरी सिनेमाघरों में
चेक , 19 फरवरी, सिनेमाघरों में (तेलुगू)
द फैमिली मैन 2 वेबसीरीज, 22 फरवरी अमेजन पर
ए1 एक्सप्रेस, 26 फरवरी सिनेमाघरों में
द गर्ल आन द ट्रेन, 26 फरवरी नेटफ्लिक्स पर
मार्च- अप्रैल में रिलीज होने वाली फिल्में
पुआदा, 11 मार्च, सिनेमाघरों में (पंजाबी)
गॉडजिला कांग, 26 मार्च सिनेमाघरों में
हाथी मेरे साथी, 26 मार्च, सिनेमाघरों में
सभापति, अप्रैल, सिनेमाघरों में (तमिल)
विराट परवम, 30 अप्रैल सिनेमाघरों में (तेलुगू)
https://www.youtube.com/watch?v=8q-vHzk8w8M&t=29s
लंबी है फिल्मों की लिस्ट
नरप्पा, 14 मई सिनेमाघरों में (तेलुगू)
सत्यमेव जयते, 14 मई ईद पर सिनेमाघरों में
राधे, मई में ईद पर सिनेमाघरों में
मेजर, 2 जुलाई, सिनेमाघरों में
केजीएफ2, 16 जुलाई, सिनेमाघरों में
एफ3, 27 अगस्त, सिनेमाघरों में (तेलुगू)
पुष्पा, 13 अगस्त, सिनेमाघरों में
शर्मा जी नमकीन, 4 सितंबर, सिनेमाघरों में
धाकड़, 1 अक्टूबर, सिनेमाघरों में
आरआरआर, 13 अक्टूबर, सिनेमाघरों में
मैदान, 15 अक्टूबर, सिनेमाघरों में
जर्सी, 5 नवंबर, सिनेमाघरों में.
Read Comments